रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरूआत

रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरूआत

रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरूआत

जगदलपुर। भारत की आजादी के 77 वें वर्ष के उपलक्ष्य में क्षेत्रवासियों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार को रोटरी क्लब के द्वारा जगदलपुर के एक होटल में हर घर तिरंगा अभियान की जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में शुरुआत की गई। क्लब के पदाधिकारियों द्वारा विधायक को रोटरी स्टोल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया।

विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव ने कहा कि देशवासियों द्वारा झंडे को सामूहिक रूप से घर पर लगाना राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है। उन्होंने रोटरी क्लब के अभियानों की सराहना की और आने वाले समय में मेडिकल कैंप खोलने की बात कही।

रोटरी क्लब अध्यक्ष विवेक सोनी ने कहा घर-घर तिरंगा अभियान सतत जारी रहेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई 2022 को देश के लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की थी। तब से यह अभियान लगातार चलता आ रहा है। रोटरी अध्यक्ष ने इस साल के अपने कार्य योजना और आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में विधायक को अवगत कराते रोटरी मेडिकल कैंप, रोटरी बिजनेस एक्सपो में उनका एवं छत्तीसगढ़ सरकार से मार्गदर्शन और सहयोग की अपील की है।

कार्यक्रम में श्याम सोमानी, हनुमंत राव, पुष्पी अग्रवाल, कमल सेट्टी, हनीफ बरबटिया, सौरभ अरोरा, डॉ मनोज थॉमस, नवीन भावसार, जितेंद्र सिंह अहलूवालिया, अयाज चामड़िया, श्रीधर मद्दी, अभिषेक मद्दी, विवेक जैन, डॉ सरिता थॉमस, बी मनिहर, अंकित गोयल, अमरदीप सिंह सोढ़ी, नितेश सिंह चौहान, मोहित गोंदी, निखिल दीवान, विवेक जैन, कुलजीत सिंह, सूर्यश लुक्कड़, मद्दी सप्तगिरि सहित रोटेरियन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा एवं आभार दिनेश कागोत ने माना।



basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post