सांसद-जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत व स्कूली बच्चे, एनसीसी, एसडीआरएफ के जवान और नागरिकों ने लगाई दौड़

सांसद-जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत व स्कूली बच्चे, एनसीसी, एसडीआरएफ के जवान और नागरिकों ने लगाई दौड़

  • आजादी पर्व के पहले स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़

सांसद-जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत व स्कूली बच्चे, एनसीसी, एसडीआरएफ के जवान और नागरिकों ने लगाई दौड़

जगदलपुर। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से बुधवार की सुबह स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। पद्मश्री धरमपाल सैनी, सांसद बस्तर महेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाई। दौड़ में जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे सहित प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी और स्काउट-गाइड के कैडेट्स, एसडीआरएफ के जवान और नागरिक शामिल हुए। दौड़ से पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद स्मारक में पुष्प चक्र और पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद महेश कश्यप ने आजादी के दौड़ आयोजन की शुभकामना दी उन्होंने कहा कि इस स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ के आयोजन का उद्देश्य हम सब भारतवासी स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों के कुर्बानी को सम्मान, स्मरण कर श्रद्धांजलि देने और देश प्रेम की भावना को जगाने के लिए किया जाता है। खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए हर खेल गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। सांसद कश्यप ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई। पद्मश्री धरमपाल सैनी ने कहा कि देश के विकास में मन-वचन और अपने कर्तव्य का पालन कर सहभागी बने। आजादी के लिए हमारे लाखों पूर्वजों ने बलिदान दिया। देश को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को भौतिक-शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अपनी सहभागिता देनी होगी।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि वीरों की कुर्बानी और देश के प्रति बलिदान को याद रखते हुए, इस दिन की महानता व विशेषता को स्मरण करने के साथ ही अगली पीढ़ी को बताना है। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने स्वंतत्रता दिवस के एक दिन पूर्व प्रतीकात्मक, सांकेतिक स्वरुप में अमृत महोत्सव में स्वंतन्त्रता-तिरंगा दौड़ में भाग लेने वाले सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन किया है, जिसमें में स्थानीय जनप्रतिनिधी और गणमान्य नागरिकों सहित अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर व होमगार्ड के जवान,खेल संघों के खिलाड़ी व पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ सुबह 8 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर से संजय मार्केट, हनुमान मंदिर, हाता ग्राउंड, चांदनी चैक, मेन रोड़ होते हुए गोल बाजार चौक से पुनः मां दंतेश्वरी मंदिर प्रागंण पहुंचकर समाप्त हुई।



basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post