ISSN: 3139-9959 (Online)

दिन दहाड़े सूने मकानों में हाथ साफ किया करते थे पंजाब से आए शातिर चोर

दिन दहाड़े सूने मकानों में हाथ साफ किया करते थे पंजाब से आए शातिर चोर

चोरी की रकम से खरीद ली थी कार और बाइक घूम-घूम कर किया करते थे सूने मकानों की रेकी

जिला बस्तर के कई स्थानों में चोरी करने वाले चोर गिरोह को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

दिन दहाड़े सूने मकानों में हाथ साफ किया करते थे पंजाब से आए शातिर चोर

जगदलपुर(रविश शर्मा)। आए दिन बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन दहाड़े सूने पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरी होने की रिपोर्ट मिल रही थी। ऐसे में पुलिस तंत्र लगातार सुराग तलाश रहा था। इन मामलों में पुलिस ने सफलता अर्जित कर सूने घर से नगदी रकम और सोने के जेवरात चुराने वाले गिरोह को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। बताया गया कि ये चोर गिरोह दिनदहाड़े ग्रामीण क्षेत्रों में सूने मकान का फायदा उठाकर चोरियां किया करता था। इस गरोह के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने चोरी की रकम से कार और बाईक खरीद ली थी और घूम-घूमकर सूने मकानों की रेकी किया करते थे। बस्तर पुलिस ने सोना-चांदी, नगदी रकम, चोरी की रकम से खरीदी हुई कार और एक बाईक सहित कुल 6,50,000/-रूपये आरोपियों से बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। गिरोह का सरगना मगंल सिंह उर्फ मंगा पंजाब ब्यास क्षेत्र का शातिर बदमाश है जिसके उपर पंजाब में कई अपराध दर्ज है और वह अभी फरार है। तीनों आरोपी ड्राईवरी हेल्पर का काम करने के साथ ही चोरी किया करते थे।

बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि करपावंड क्षेत्र और परपा क्षेत्र के कई घरों में चोरों ने सूने मकान को दिन के समय निशाना बनाकर सोना-चांदी और नगदी रकम उड़ाने के लिए एक ही तरीका अपनाया था। जैसे-जैसे तफ्तीश बढ़ती गई आरोपियों के सुराग मिलते गए और सभी आरोपियों पर पुलिस ने अपना शिकंजा कस लिया। बीते तीन महीने के भीतर 25 वारदातों मे 50 लाख से अधिक की चोरी की गई सम्पत्ति बस्तर पुलिस ने जब्त की है।





basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }