कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की किरंदुल में बाढ़ प्रभावितों को क्षतिपूर्ति देने की मांग

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की किरंदुल में बाढ़ प्रभावितों को क्षतिपूर्ति देने की मांग

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की बाढ़ प्रभावितों को क्षतिपूर्ति देने की मांग

बचेली (ब्रम्हा सोनानी)। लौह नगरी किरंदुल में रविवार को डिपाजिट 11 सी में एनएमडीसी का डैैम ओवरफ्लो होने के बाद टूट गया। ऐसे में सारा पानी नगर की ओर तेजी से बहने लगा। जब तक लोग कुछ कर पाते पानी और गाद घरों में भर गई। सबसे ज्यादा असर बंगाली कैंप व गाडर पुलिया क्षेत्र में हुआ। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और नगर पालिका का अमला जुटा हुआ था। प्रभावित लोगों को मंगल भवन में शिफ्ट किया गया है।सोमवार को दंतेवाड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित लोगों से मुलाकात के बाद उन्होंने प्रभावितों के लिए क्षतिपूर्ति की मांग प्रशासन से की है।




basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post