परम पूज्या शशि प्रभा जी की स्मृति में धर्मनाथ जिनालय में अष्टान्विका महोत्सव प्रारंभ

परम पूज्या शशि प्रभा जी की स्मृति में धर्मनाथ जिनालय में अष्टान्विका महोत्सव प्रारंभ

धर्मनाथ जिनालय में अष्टांगविका महोत्सव प्रारंभ

जगदलपुर(समग्रविश्व)। 20 जुलाई शनिवार से चातुर्मास शुरू हो चुका है। इसी के साथ जैन संतों का आध्यात्मिक प्रवचन भी धर्मनाथ जिनालय में शुरू हो चुका है। पूरम पूज्या श्रद्धान्विता श्री जी मा सा यहां विराजमान रहेंगी। धर्मनाथ जिनालय में प्रतिदिन प्रात: 8:45 से 10 बजे तक जिनवाणी का श्रवण का लाभ धर्मबंधु उठा रहे हैं।

अष्टान्विका महोत्सव में  हुए कार्यक्रम

विगत माह खड़गपुर में जैन साध्वी परम पूज्या शशिप्रभा जी म सा का देवलोक गमन एक दुर्घटना में हो गया। उनकी शिष्या परम पूज्या श्रद्धान्विता श्री जी म सा का चातुर्मास जगदलपुर में हो रहा हैं। उनके सानिध्य में जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक मंदिर ट्रस्ट के द्वारा परम पूज्या शशिप्रभा जी म सा की स्मृति में अष्टान्विका महोत्सव का आयोजन सोमवार से किया गया है। आयोजन के पहले दिन श्री धर्मनाथ जिनालय में पूज्य गुरूवार्या श्री जी की निश्रा में शक्रस्तव महा अभिषेक किया गया। यह महोत्सव आठ दिनों तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित थे।



basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post