ISSN: 3139-9959 (Online)

बीजापुर जिले में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

बीजापुर जिले में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

बीजापुर जिले में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

जगदलपुर(समग्रविश्व)। शहर के पुलिस लाइन में बीजापुर जिले में शहीद हुए दोनों जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस लाइन में बस्तर सांसद महेश कश्यप,चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ के अधिकारी, शहीद के परिजन और पुलिस विभाग के अधिकारी-जवान ने पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के उपरांत शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उपस्थित सांसद, विधायक सहित अधिकारियों ने कांधा देकर गृह ग्राम के लिए रवाना किए।
ज्ञात हो कि जिला बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं सुकमा के मध्य सीमावर्ती इलाके में लगातार दरभा डीवीजन, पश्चिम बस्तर डिविजन व मिलेट्री कंपनी नंबर 02 के माओवादियो की उपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई थी।   16 जुलाई को संयुक्त अभियान पर एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ की टीम विशेष अभियान में निकली थी। अभियान  के दौरान 17 जुलाई के रात्रि 10 बजे थाना तर्रेम एरिया में मट्‌टीमरका  के जंगलों में आईईडी विस्फोट से एसटीएफ बल के 02 जवान आरक्षक सत्तेर सिंह निवासी ग्राम बम्हनी, बाकुलवाही जिला नारायणपुर और आरक्षक भरत लाल साहू, निवासी लक्ष्मीनगर मोवा जिला रायपुर शहीद हो गए। इसके अलावा 04 जवान प्रधान आरक्षक पुरषोत्तम नाग, आरक्षक संजय मंडावी, आरक्षक कोमल यादव, आरक्षक सियाराम शोरी घायल हो गये है।  घायल जवानों का उपचार जारी है और स्थिति सामान्य है।


basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }