बचेली किरंदुल मुस्लिम समाज ने बाढ़ आपदा पीड़ितों के लिए की भोजन व्यवस्था
बचेली(ब्रम्हा सोनानी)। बैलाडीला में लगातार 12 दिन से अनवरत मूसलाधार बारिश हो रही है। 21 जुलाई की दोपहर एनएमडीसी 11 बी में बने एक तटबंध टूट जाने से किरंदुल क्षेत्र में मची तबाही से कई घरों को नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रशासन और एनएमडीसी, इंटक सहित कई संगठन मदद के लिए आगे आए हैं। बचेली-किरंदुल के मुस्लिम समाज ने भी अपनी भागीदारी निभाते हुए प्रभावितों के लिए एसडीएम विवेक चंद्र से भोजन पैकेट बांटने की अनुमति लेकर व्यवस्था किया। नगर पालिका प्रशासन के सभी कर्मचारियों ने भोजन पैकेट बनाने और वितरण में सहयोग किया। विशेष रूप से किरंदुल पालिका प्रशासन से इंजीनियर सिन्हा, गौरी शंकर तिवारी का सहयोग मिला।
किरंदुल सुन्नी जामा मस्जिद परिसर में बनाया गया भोजन
अफरा-तफरी के माहौल में कई घरों की रसोई व्यवस्था बिगड़ चुकी थी। बचेली के आफताब का ध्यान इस ओर गया और उन्होंने जानकारी Share की। किरंदुल के सदर और समाजसेवी जमील खान और नजमुल आगे आए। बचेली से सदर बहाउद्दीन अहमद, खजांची बचेली मो मुस्ताक और बचेली के जनसेवक पार्षद फिरोज नवाब ने भी सहयोग दिया। किरंदुल के सुन्नी जामा मस्जिद परिसर में भोजन तैयार किया गया। बचेली-किरंदुल मुस्लिम समाज ने पहले भी कोरोना काल में 51000 की सहायता राशि जमा कर सहयोग दिया था। बाढ़ आपदा पीड़ितों के सहयोग के दौरान किरंदुल से इंजीनियर सेफुल्लाह, फिरोज रजा, इमरान खान, आदिल खान, फारुख फारूक राजा सहित अन्य सदस्य सहयोगी बने।
Tags
बस्तर