ISSN: 3139-9959 (Online)

बस्तर गोंचा पर्व में श्रीगोंचा पूजा विधान के लिए नए रथ का निर्माण शुरू हुआ

बस्तर गोंचा पर्व में श्रीगोंचा पूजा विधान के लिए नए रथ का निर्माण शुरू हुआ

बस्तर गोंचा पर्व में श्रीगोंचा पूजा विधान के लिए नए रथ का निर्माण शुरू हुआ

जगदलपुर । बस्तर गोंचा पर्व की शुरूआत 22 जून देवस्नानपूर्णिमा चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ प्रारंभ हो चुकी है, भगवान जगन्नाथ स्वामी का अनसर काल 23 जून से 5 जुलाई तक जारी रहेगा इस दौरान भगवान के दर्शन नही होंगे, 6 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद्र के दर्शन श्रीमंदिर के बाहर नेत्रोत्सव पूजा विधान के साथ श्रृद्धालू कर सकेंगे। परंपरानुसार श्रीगोंचा रथयात्रा पूजा विधान के लिए नए रथ का निर्माण किया जा रहा है। सिरहासार भवन में बस्तर के सिद्धहस्त कारीगरों के द्वारा रथ के पहिए का ढांचा तैयार किया जा रहा है। एक सप्ताह में 25 फीट ऊंचा काष्ठ रथ बनकर तैयार हो जाएगा। नव निर्मित रथ में रथारूड़ होकर भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद्र स्वामी 7 जुलाई को श्रीगोंचा पूजा विधान के साथ ही जनकपुरी-गुंडिचा मंदिर-सिरहासार भवन पहुचेंगे। रथ निर्माण कर रहे कारीगर हरदेव ने बताया कि बस्तर दशहरा के विशालकाय दुमंजिला रथ निर्माण एवं बस्तर गोंचा रथ का निर्माण भी उन्हीं के गांव के कारिगर करते हैं।

बस्तर गोंचा समिति के अध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि शताब्दियों से चली आ रही परम्परानुसार बस्तर गोंचा पर्व के लिए प्रतिवर्ष एक नए रथ का निर्माण किया जाता है। उन्होंने बताया कि बेड़ा उमरगांव के सिद्धहस्त कारीगर हरदेव के नेतृत्व में पांच सदस्यों की टीम नए रथ का निमार्ण कर रही है। रथ निर्माण कर रहे कारीगर हरदेव के अनुसार एक सप्ताह में रथ का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। बस्तर गोंचा पर्व के परंपराओं का निर्वहन 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सदस्यों द्वारा किया जाता है।

360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने बताया कि बस्तर गोंचा पर्व की तैयारी पूरे वर्ष जारी रहती है, भगवान जगन्नाथ के एक वर्ष के 12 माह में 13 पूजा विधान अनवरत चलते रहते हैं, जिसमें सबसे वृहद पूजा विधान बस्तर गोंचा पर्व में संपन्न किया जाता है। उन्होंने बताया कि 22 जून को देवस्नानपूर्णिमा चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ प्रारंभ हो चुका है। इसके साथ ही भगवान जगन्नाथ स्वामी का अनसर काल 23 जून से 5 जुलाई तक जारी रहेगा इस दौरान भगवान के दर्शन नही होंगे। श्रीगोंचा पूजा विधान में नवनिर्मित गोंचा रथ सहित तीन रथों पर भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद्र स्वामी के 22 विग्रहों को रथारुढ़ कर श्रीगोंचा रथयात्रा पूजा विधान के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी जनकपुरी-गुडिचा मंदिर-सिरहासार भवन पंहुचेगे जहां 09 दिनों तक श्रृद्धालू भगवान के पुण्य दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे। इस दौरान परंपरानुसार विविध पूजा विधान व अनुष्ठान बस्तर गोंचा पर्व के कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगें।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }