जगदलपुर विधानसभा से 36946 की लीड से आगे रही भाजपा, बस्तर लोक सभा सीट 55245 मतों से जीता

जगदलपुर विधानसभा से 36946 की लीड से आगे रही भाजपा, बस्तर लोक सभा सीट 55245 मतों से जीता

जगदलपुर(समग्रविश्व)। विगत 4 जून को बस्तर लोकसभा का चुनाव परिणाम घोषित हुआ।इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप एवं कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा ने चुनाव लड़ा। मतगणना के बाद महेश कश्यप को 456573 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा को 402378 मत प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा की 55245 मतों के अंतर से जीत हुई।

इस बार के चुनाव में अगर विधानसभावार लीड की बात की जाए तो भारतीयत जनता पार्टी ने अकेले जगदलपुर विधानसभा से ही 36946 मतों की लीड प्राप्त हुई है। इसी तरह चित्रकोट विधानसभा से 7502 मतों की लीड, नारायणपुर विधानसभा से 4308 मतों की लीड, कोंडागांव विधानसभा से 4094 की लीड, दंतेवाड़ा विधानसभा से 12884 की लीड, कोंटा विधानसभा से 3798 की लीड प्राप्त हुई। बस्तर विधानसभा से 8757 एवं बीजापुर विधानसभा से 6337 मतों से भाजपा पीछे रही। डाक मत पत्र में 1050 की लीड प्राप्त हुई।

भाजपा का सबसे शानदार प्रदर्शन जगदलपुर विधानसभा का रहा। बस्तर लोक सभा मे 59 मण्डल आते है जिसमे जगदलपुर मण्डल सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाला मण्डल बना। इसमें 18981 मत भाजपा को प्राप्त हुआ। जगदलपुर मण्डल के 48 वार्ड में 98 बूथ आते हैं जिसमे 87 बूथ में विजय प्राप्त हुई, 13 बूथ मे भाजपा पीछे रही।

जगदलपुर के 48 वार्डों की स्थिति इस प्रकार है जहां भाजपा को लीड मिली। गुरु गोविंद सिंह 479, छत्रपति शिवाजी 1112, महाराणा प्रताप 564, अटल बिहारी वाजपेई 761, लोकमान्य तिलक 441, कुशाभाऊ ठाकरे 335, दीनदयाल उपाध्याय 587, मोतीलाल नेहरू 435, राजेंद्र नगर 333, गंगानगर  359, मां दंतेश्वरी 218, प्रवीर चंद भंजदेव 402, शिव मंदिर 668, भैरम देव 603, नेताजी सुभास 583 लीड, सदर  582, बालाजी 352, प्रताप देव 573, वीर सावरकर 663, लाल बहादुर शास्त्री 770, भगत सिंह 584, सिविल लाइन 431, चंद्रशेखर आजाद 519, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 856, अब्दुल कलाम 405, विवेकानंद 128, अनुकूल देव 569, महारानी 825, महेंद्र कर्मा 330, बलिराम कश्यप 388, शहिद गुंडाधुर 220, मदर टेरेसा 162, राजीव गांधी 285, सुंदरलाल शर्मा 280, संजय गाँधी 118, जवाहर नगर 107, रमैया 875, इंदिरा 313, दलपत सागर 922, अंबेडकर वार्ड 137, माता संतोषी 42 मतों से लीड भाजपा को मिली। वहीं दूसरी ओर सरदार वल्लभ भाई पटेल, शांति नगर, मदन मोहन मालवीय, गाँधी नगर वार्ड में भाजपा को अपने प्रतिद्वंदी से कम वोट प्राप्त हुए।

महारानी वार्ड बूथ क्रमांक 138 सबसे अधिक मतों से लीड दिलाने वाला बूथ बना। इसमें बीजेपी को 735, कांग्रेस को 93 वोट मिले। इस तरह 642 वोट भाजपा को ज्यादा मिले। द्वितीय स्थान मे शिव मंदिर वार्ड के बूथ क्रमांक 103 में भाजपा को 771 व कांग्रेस को 133 मत मिले जिसमे भाजपा 638 मतों से विजयी रहा। तीसरा स्थान भैरम देव वार्ड बूथ क्रमांक 104 में भाजपा को 758 व कांग्रेस को 155 मत मिले जिसमे भाजपा 603 मतो से विजयी रहे।

शहर में अभी पूर्ण सफलता को लेकर नगर मंडल सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व और जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन और नगर के समस्त कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही प्रतिफल है कि भाजपा 18981 वोट की बढ़त 98 में से 87 बूथों को जीत लिया। इस तरह 48 में से 45 वार्ड में भाजपा आगे रही। यह सब कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रतिफल भाजपा को प्राप्त हुआ है। नगर के 13 बूथ और तीन वार्ड में भाजपा पीछे रह गई वहां भी कार्यकर्ताओं ने भरपूर मेहनत की थी सुरेश गुप्ता ने कहा कि इन 13 बूथ और 3 वार्ड में हमारे कार्यकर्ता और मजबूती के साथ जुटेंगे और आने वाले समय में शहर के 48 वार्ड और 98 बूथ में विजय हासिल करेंगे।

जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण देव, जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडेय एवं समस्त कार्यकर्ता को धन्यवाद व बधाई दी है

basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post