22 एवं 23 जून को 39th इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट असेंबली ओडिशा के भुवनेश्वर
में आयोजित हुआ
- बेस्ट प्रेसिडेंट 2023-24, बेस्ट सेक्रेटरी, बेस्ट एडिटर, बेस्ट आई.एस.ओं, बेस्ट
ट्रेज़रर, बेस्ट मेगा प्रोजेक्ट एवं बेस्ट हैप्पी स्कूल का अवार्ड इनरव्हील जगदलपुर
को मिला
जगदलपुर(समग्रविश्व)। इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 326 का 39th
डिस्ट्रिक्ट असेंबली ओडिशा के भुवनेश्वर में 22 एवं 23 जून को संपन्न हुआ। इसमें बेस्ट
प्रेसिडेंट 2023-24, बेस्ट सेक्रेटरी, बेस्ट एडिटर, बेस्ट आई.एस.ओं, बेस्ट ट्रेज़रर,
बेस्ट मेगा प्रोजेक्ट एवं बेस्ट हैप्पी स्कूल का अवार्ड जगदलपुर को दिया गया। इनर व्हील
क्लब ऑफ़ जगदलपुर की अध्यक्ष ममता सिंह राणा एवं सचिव डॉ सरिता थॉमस ने यह अवार्ड
प्राप्ता करने के लिए भुवनेश्वर में में आयोजित असेंबली में मौजूद थीं। अवार्ड डिस्ट्रिक्ट
चेयरमेन रसिका बहादुर के हाथों इनरव्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर को दिया गया। इनर व्हील क्लब
के अध्यक्ष ममता राणा ने कहा कि यह उपलब्धि इनरव्हील क्लब से जुड़े सभी सदस्यों की
मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने हर प्रोजेक्ट में अपना बहुमूल्य समय देकर प्रोजेक्ट
को संपन्न कराया। ममता ने विशेष रूप से डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन रसिका बहादुर काे उनके
मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।