पूर्व विधायक जैन के साथ जैपुर पहुंचे थे कांग्रेस नेता, लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशियों के पक्ष में किया धुआंधार प्रचार

पूर्व विधायक जैन के साथ जैपुर पहुंचे थे कांग्रेस नेता, लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशियों के पक्ष में किया धुआंधार प्रचार

जगदलपुर(रविश शर्मा)। शनिवार को ओडिशा के कोरापुट संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद प्रत्याशी सप्तगिरि शंकर उल्का एवं जयपुर विधान सभाक्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ताराप्रसाद वाहिनिपति के पक्ष में जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों के साथ प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशियों को बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। जैपुर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते श्री जैन ने कांग्रेस के न्याय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने कहा कि इससे समाज के किसान, मजदूर, महिलाओं, युवाओं आदि के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। श्री जैन के साथ गए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं शकील रिजवी, परमजीत सिंह जसवाल, यशपाल ठाकुर, हेमू उपाध्याय आदि ने भी बात रखी। श्री जैन ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा ने 400 पार का नारा देकर अपनी मंशा साफ कर दी है कि वह बाबा साहेब के संविधान पर भरोसा करने की बजाय इसे बदलना चाहती है। संविधान- लोकतंत्र को बचाने और महिलाओं, युवाओं, किसानों आदि को सशक्त बनाने के लिए श्री जैन ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post