विधायक किरण देव से मिलने पहुंची इनरव्हील क्लब की सदस्य, भवन के लिए मांगी जमीन

विधायक किरण देव से मिलने पहुंची इनरव्हील क्लब की सदस्य, भवन के लिए मांगी जमीन

  • इनरव्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर की अध्यक्षा ममता सिंह राणा के नेतृत्व मे विधायक को सौपा ज्ञापन

विधायक किरणदेव को ज्ञापन सौंपती इनरव्हील क्लब की सदस्य ममता सिंह राणा व अन्य सदस्य।

जगदलपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर की अध्यक्ष ममता सिंह राणा के नेतृत्व में शुक्रवार को विधायक निवास पर क्लब के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। क्लब सदस्यों ने भवन के लिए शासकीय भूमि आवंटित करने की मांग करते ज्ञापन सौपा। विधायक किरण सिंह देव ने क्लब के सदस्यों को शासकीय भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व भी13 अप्रेल को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर क्लब की सदस्यों ने शासकीय भूमि आवंटन के लिए ज्ञापन सौपा था।

ज्ञापन मे कहा गया है कि बस्तर क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत इनरव्हील क्लब एक समाजिक संस्था है। समाज में जागरूकता सहित जनहित के कार्यों का संचालन संस्था द्वारा किया जाता रहा है। क्लब द्वारा सामाजिक, धार्मिक परंपरावादी आदर्शो व अन्य प्रकार के सामाजिक गतिविधियां आयोजित करता आ रहा हैं।

इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ममता सिंह राणा ने कहा क्लब समाज के जरूरतमंद तबके की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। होनहार बच्चों को धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहना पड़े इसलिए समय-समय पर आर्थिक मदद की जाती है। क्लब के माध्यम से तीतिरगांव स्कूल को गोद लिया है। ब्लड डोनेशन, मतदाता जागरूकता अभियान, 15000 फिट ऊंचाई चढ़ने वाले बस्तर जगदलपुर के किशोर का सम्मान, जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराना, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, देश के जवानों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाना, बच्चों को कंप्यूटर ट्रेनिंग देना, नशा मुक्ति अभियान, कैंसर जागरूकता अभियान क्लब द्वारा चलाया जाता है। इस दौरान मुख्य रूप से ज्योति चिखलीकर, अलका गुप्ता, लाइबा चामड़िया, प्रीति आजाद सहित क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post