10 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर जुटेंगे सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्य
जगदलपुर(रविश शर्मा)। 10 मई को सर्व ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाएगा। जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर स्थानीय जगन्नाथ मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज की आवश्यक बैठक शनिवार को रखी गई। इसमें सर्व ब्राह्मण समाज के तहत अलग-अलग ब्राह्मण समाज के सदस्य मौजूद थे। बैठक में 10 मई को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के संभागीय अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कार्यक्रम के संबंध विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
बैठक के दौरान अवधेश शुक्ला, केके द्विवेदी, समाजसेवी पुलक
भट्टाचार्य, आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खम्भारी, कौशिक शुक्ला, रंजीत पांडे,
अरुण पाठक आदि ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में सभी ब्राह्मण परिवारों को शामिल होना चाहिए। इसके लिए सभी परिवारों से संपर्क किया जाना चाहिए। हम सभी के
द्वारा मिलकर कार्य करने से ही समाज मजबूत होगा। इसलिए सभी तन, मन, धन से सहयोग करें ताकि
हमारी पहचान व संस्कृति बरकरार रहे। बंगीय समाज के अशोक मुखर्जी ने भगवान परशुराम के
जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि बंगीय समाज के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम
में शामिल होंगे।
महिला मंच अध्यक्ष नीलम मिश्रा ने कहा कि हम ब्राह्मण समाज की सभी बहनों को इस कार्यक्रम से जोड़ेंगे। मातृशक्ति कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाएगी। वरिष्ठ सदस्य सकलेश पांडे, सुधीर दुबे ने युवा पीढ़ी को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जोड़ने की बात कही। बैठक के अंत में अनिल शुक्ला ने भगवान परशुराम पर ओजस्वी कविता सुनाकर सब में जोश भर दिया उन्होंने संकल्प की भावना से कार्यक्रम करने की बात कही। कार्यक्रम में आरण्यक ब्राह्मण समाज, उत्कल समाज, कान्यकुब्ज समाज, सरयुपारी समाज, बंगीय ब्राह्मण समाज, छत्तीसगढ़ी सरयूपारी समाज, मिथिला ब्राह्मण समाज, सनाढ्य ब्राह्मण समाज, राजस्थानी ब्राह्मण समाज, भूमिहार ब्राह्मण समाज, मैथिल ब्राह्मण समाज, तेलुगू ब्राह्मण समाज, कन्नड ब्राह्मण समाज, भोजपुरी ब्राह्मण समाज, विंध्य ब्राह्मण समाज सहित ब्राह्मण समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।