इंदिरा स्टेडियम में गूंजा मार्शल आर्ट का जोश! बस्तर जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन
यह आयोजन बस्तर जिले के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है। पहली बार जिला स्तर पर पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन कर जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक नया मंच प्रदान किया गया।
गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सरला रथ, प्रदीप साहू, विजय पाल, भगत सोनी, रीठा साहू, श्रीमती यरूशा दास, कार्तिक साहू, मार्कण्डेय सिंह एवं रेनू बाला उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा बस्तर में पेंचक सिलाट खेल के विकास एवं विस्तार की सराहना की।
राष्ट्रीय महासंघ ने दी बधाई
इस अवसर पर भारतीय पेंचक सिलाट महासंघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद इकबाल, अध्यक्ष किशोर यावले एवं महासचिव तारीख जरगर ने इस ऐतिहासिक आयोजन की सराहना करते हुए बस्तर जिले के सभी खिलाड़ियों एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई दी तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
वहीं, छत्तीसगढ़ पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट संघ के सचिव शेख समीर एवं संघ के समस्त पदाधिकारियों ने भी इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बस्तर जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजनों से बस्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
आयोजन समिति की अहम भूमिका
बस्तर जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें ममता पाण्डेय, आनंदिता सिंह राजपूत, के. ज्योति, अंकिता जायसवाल, आयुषी जायसवाल, ग्रेसी नायर, कोमल ठाकुर, आर्या दिलीप प्रिजा, अमृत कौर सोढ़ी एवं गीतांशु ठाकुर शामिल रहे।
खिलाड़ियों ने दिखाया दम
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पेंचक सिलाट की विभिन्न विधाओं में अपनी तकनीक, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बस्तर के युवाओं को इंडोनेशिया के पारंपरिक मार्शल आर्ट पेंचक सिलाट से जोड़ना, स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।
यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर में पेंचक सिलाट के विकास, विस्तार और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है। इस आयोजन के साथ ही बस्तर जिले में पेंचक सिलाट के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है।
