ISSN: 3139-9959 (Online)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में मांझी-चालकियों के साथ किया भोज, आदिवासी परंपरा का अनूठा संगम

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में मांझी-चालकियों के साथ किया भोज

आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जन-सरोकार का अनूठा संगम, राष्ट्रपति ने पारंपरिक मांझी-चालकी एवं मेंबरिन के साथ आत्मीय माहौल में किया दोपहर का भोजन

"राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर के पारंपरिक मांझी-चालकी एवं मेंबरिन के साथ बैठकर आत्मीय माहौल में भोजन करते हुए"
जगदलपुर: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू बस्तर के पारंपरिक मांझी-चालकी एवं मेंबरिन के साथ आत्मीय माहौल में भोजन करते हुए। — फोटो: पीआरओ
जगदलपुर, बस्तर | 23 अक्टूबर 2026: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के बस्तर प्रवास के दौरान शुक्रवार को आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जन-सरोकार का अनूठा संगम देखने को मिला। जगदलपुर प्रवास पर पहुंचीं राष्ट्रपति ने बस्तर की ऐतिहासिक परंपराओं के संवाहकों के साथ समय बिताया और बस्तर के पारंपरिक मांझी-चालकी एवं मेंबरिन के साथ जमीन से जुड़े आत्मीय माहौल में दोपहर का भोजन किया।

विशेष भोज में शामिल हुए पारंपरिक प्रशासनिक व्यवस्था के प्रमुख अंग

"राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर प्रवास के दौरान आयोजित विशेष भोज में सामूहिक रूप से भोजन करते हुए बस्तर के पारंपरिक मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी"
जगदलपुर: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के बस्तर प्रवास के दौरान आयोजित विशेष भोज में आत्मीय माहौल में भोजन करते हुए बस्तर के पारंपरिक मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी। — फोटो: पीआरओ

लालबाग मैदान में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करने के उपरांत राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में एक विशेष भोज का आयोजन किया गया था। इस भोज में बस्तर की पारंपरिक प्रशासनिक व्यवस्था के प्रमुख अंग मांझी-चालकी और मेंबर-मेंबरिन विशेष रूप से शामिल हुए। राष्ट्रपति ने उनके साथ बैठकर भोजन किया और उनसे बेहद सहजता व आत्मीयता के साथ संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, विधायक कोंडागांव सुश्री लता उसेंडी, विधायक केशकाल नीलकण्ठ टेकाम, महापौर संजय पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सचिव संस्कृति डॉ. एस. भारतीदासन, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा सहित पारंपरिक मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन, नाइक-पाइक और बस्तर दशहरा समिति के सदस्य तथा बस्तर पंडुम के विजेता प्रतिभागी भी उपस्थित रहे।


basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post