ISSN: 3139-9959 (Online)

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 चालकों पर कार्रवाई, न्यायालय ने लगाया ₹90,000 का अर्थदण्ड

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 चालकों पर कार्रवाई, न्यायालय ने लगाया ₹90,000 का अर्थदण्ड

"नारायणपुर यातायात पुलिस द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए गए 08 चालकों को मोटरयान अधिनियम धारा 185 के तहत कार्रवाई की पर्ची सौंपते हुए"
"यातायात प्रभारी मोहसिन खान के नेतृत्व में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को चालान पर्ची देते नारायणपुर यातायात पुलिस के जवान"
नारायणपुर, बस्तर | 13 अक्टूबर 2026: पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन में जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए गए 08 चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा सभी 08 वाहन चालकों पर कुल ₹90,000 का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया।

अंतागढ़ एवं कोंडागांव रोड पर हुई चेकिंग

12 अक्टूबर को यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक मोहसिन खान के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम द्वारा अंतागढ़ रोड स्थित भरण्डा चौक एवं कोंडागांव रोड स्थित देवगांव चौक पर खोड़गांव, अंजरेल माइंस एवं छोटे डोंगर माइंस में संचालित मालवाहक ट्रक एवं हाईवा वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से शराब सेवन की जांच की गई।

ब्रीथ एनालाइजर जांच में 08 चालक शराब सेवन करते पाए गए

जांच के दौरान कुल 08 वाहन चालकों को शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए पाया गया। यातायात पुलिस द्वारा संबंधित चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए सभी प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। माननीय न्यायालय द्वारा सभी 08 वाहन चालकों पर कुल ₹90,000 का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। उक्त कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) का निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर का मार्गदर्शन तथा यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक मोहसिन खान के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नशे में वाहन चलाना जीवन के लिए खतरा

नारायणपुर पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा शराब अथवा किसी भी मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नशे की हालत में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, जिससे चालक के साथ-साथ अन्य राहगीरों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है।

नारायणपुर पुलिस की वाहन चालकों से अपील

नारायणपुर पुलिस ने अपील की है कि सभी वाहन चालक शराब अथवा किसी भी मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें।


basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post