ISSN: 3139-9959 (Online)

स्वराधना परिवार ने मनाया कुमार सानू का जन्मदिन, कलाकारों ने दी सदाबहार गीतों की प्रस्तुति

कुमार सानू का जन्मदिन: जगदलपुर में गूंजे उनके सदाबहार गीत, स्वराधना परिवार ने दी संगीतमय प्रस्तुति

भोजपुरी समाज भवन में आयोजित संगीत संध्या में कलाकारों ने कुमार सानू के लोकप्रिय फिल्मी गीतों की प्रस्तुति से बांधा समां, संगीत प्रेमियों ने की जमकर सराहना

"जगदलपुर के भोजपुरी समाज भवन में कुमार सानू के जन्मदिन पर आयोजित संगीत संध्या में एक साथ खड़े स्वराधना म्यूजिकल परिवार के सभी कलाकार और सदस्य"
जगदलपुर: भोजपुरी समाज भवन में कुमार सानू के जन्मदिन पर आयोजित संगीत संध्या में शामिल स्वराधना म्यूजिकल परिवार के कलाकार एवं सदस्य।
जगदलपुर, बस्तर | 26 अक्टूबर 2026: जगदलपुर के नयामुंडा पारा स्थित भोजपुरी समाज भवन में रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। स्वराधना म्यूजिकल परिवार ने मशहूर पार्श्वगायक कुमार सानू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर ग्रुप के कलाकारों ने कुमार सानू के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने कुमार सानू के गाए सदाबहार फिल्मी गीतों को अपनी आवाज में प्रस्तुत किया, जिससे हिंदी फिल्म संगीत के सुनहरे दौर की यादें ताजा हो गईं।

संगीत संध्या में गूंजे सदाबहार गीत

संगीत संध्या में गीतों की मधुरता और कलाकारों के उत्साह ने माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। इस दौरान विशेष रूप से ग्रुप के मार्गदर्शक सदस्य जितेंद्र सिंह भदौरिया, नीता भदौरिया, डॉ. पूर्णिमा सरोज और रोहित सरोज विशेष रूप से मौजूद थे। इसके अलावा शेखर राउत सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति

कार्यक्रम में नलिन शुक्ला, रामेश्वर बघेल, ऋषि भटनागर, हेमचंद्र देवांगन, अनिल देवांगन, गौरनाथ नाग, मनोज महापात्र, शफीक, मनीता राउत, तृप्ति, नीता पांडे और अनिमा अधिकारी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। सभी कलाकारों ने कुमार सानू के लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज में पेश कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

संगीत प्रेमियों का लगाव

स्वराधना म्यूजिकल परिवार का यह आयोजन कुमार सानू की गायकी और उनके सदाबहार गीतों के प्रति संगीत प्रेमियों के लगाव को समर्पित रहा। कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों और संगीत प्रेमियों को एक साथ मिलकर हिंदी फिल्म संगीत की मधुर यादों को साझा करने का अवसर मिला।


basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }