इजरायल-ईरान युद्ध और विश्व राजनीति पर विचार संगोष्ठी आयोजित, संवाद और कूटनीति के महत्व पर दिया जोर
जगदलपुर, 13 अक्टूबर 2026। राजनीति विज्ञान अध्ययनशाला, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर में आज "इजरायल-ईरान युद्ध और विश्व राजनीति" विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विश्व राजनीति के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य, वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, इजरायल-ईरान युद्ध के प्रमुख कारणों तथा युद्ध को रोकने के संभावित उपायों पर विस्तार से विचार-मंथन किया गया।युद्ध के समाधान में संवाद और कूटनीति जरूरी — डॉ. शकील हुसैन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग, छत्तीसगढ़ के राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. शकील हुसैन ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विश्व राजनीति के बदलते स्वरूप और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संघर्षों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इजरायल-ईरान युद्ध की पृष्ठभूमि, उसके कारणों तथा वैश्विक स्तर पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने युद्ध जैसी परिस्थितियों के समाधान में संवाद, कूटनीति, आपसी सहयोग और शांतिपूर्ण वार्ता के महत्व को रेखांकित किया।
विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करना उद्देश्य
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मणिशंकर मिश्रा, प्राध्यापक डॉ. भुवनेश्वर लाल साहू, विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. समीर ठाकुर, सहायक प्राध्यापक डॉ. सियालाल नाग, सहायक प्राध्यापक पूर्णेन्द्र मिर्धा, शिक्षा अध्ययनशाला की सुश्री इंदु, शंकर कश्यप, टोकपाल, डॉ. राकेश खरवार, डॉ. शिवम सोनवानी, डॉ. देवेंद्र कुमार तथा प्रेमजीत निराला सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने की सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं कुमारी दिव्या देवांगन, कुमारी प्रीति मांडवी तथा आदित्य, वैष्णवी, राजेश कुमार एवं करण कुमार तथा तृतीय सेमेस्टर के निखिल कुमार, वैभव कुमार, चंद्रिका, आकाश, भविष्य एवं गणेश्वरी सहित अन्य विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त बी.एड. के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

