बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संजय मार्केट सुलभ शौचालय के पास धारदार चाकू लहराकर आमजनों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
कोतवाली जगदलपुर पुलिस की गुंडा-बदमाशों पर लगातार कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त
![]() |
| जगदलपुर: संजय मार्केट सुलभ शौचालय के पास धारदार चाकू लहराकर आमजनों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करते तथा उसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त करते कोतवाली पुलिस की टीम। — फोटो: बस्तर पुलिस |
सूचना पर तत्काल की गई कार्रवाई
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली क्षेत्र में संजय मार्केट सुलभ शौचालय के पास सोम कुमार नाग नाम का व्यक्ति अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराकर आमजनों को डरा-धमकाकर भयभीत कर रहा था। इसकी सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देशन में तत्काल कार्रवाई की गई।
मौके से आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर आरोपी सोम कुमार नाग अपने हाथ में लिए एक धारदार चाकू को लहराकर आने-जाने वालों को धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर कब्जे में लिया।
पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर गिरफ्तारी
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम एवं अमित सिदार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक थाना इंचार्ज रानी सोनी, प्रधान आरक्षक राजेश राजपूत एवं विनोद तथा आरक्षक महेंद्र पटेल, मंहगू कश्यप, वरुण ठाकुर, हरीश, बंसीलाल एवं रंगलाल खरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
