ISSN: 3139-9959 (Online)

मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बस्तर पुलिस ने बोधघाट क्षेत्र में की बड़ी कार्रवाई, ₹30,000 की बाइक जप्त

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

थाना बोधघाट क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्रवाई, आरोपी के निशानदेही पर लगभग ₹30,000 कीमती चोरी की मोटरसाइकिल जप्त

"थाना बोधघाट क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी सुजल साव को गिरफ्तार कर तथा उसके निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल जप्त करते बस्तर पुलिस की टीम"
जगदलपुर: थाना बोधघाट क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी सुजल साव को गिरफ्तार करते तथा उसके निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल जप्त करते बस्तर पुलिस की टीम। — फोटो: बस्तर पुलिस
जगदलपुर, बस्तर | 15 अक्टूबर 2026: पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में रात्रि में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया तथा उसके निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल जप्त की गई।

थाना बोधघाट में दर्ज हुई थी चोरी की रिपोर्ट

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी देवी सिंह दीवान निवासी ग्राम अडावाल थाना बोधघाट में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 जून 2026 की रात्रि में वह रोजाना की तरह अपने घर के सामने आँगन में अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 17 KP 4899 को खड़ी करके अपने घर में सोया था, जिसे रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर तत्काल धारा 303(2) BNS अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी हिरासत में

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक डी. धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई हेतु टीम तैयार की गई। उक्त टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी की पता साजी की गई। पता साजी के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी सुजल साव उम्र 19 वर्ष, निवासी परपा नाका गीदम रोड जगदलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म, निशानदेही पर मोटरसाइकिल जप्त

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। इसके बाद आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल क्रमांक CG17 KP 4899, जिसकी कीमत लगभग ₹30,000 है, को जप्त करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक अफसाना, सहायक उप निरीक्षक सतीश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक सुनील मनहर तथा आरक्षक युवराज ठाकुर, परमानन्द भोयर एवं संदीप राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📰 यह भी पढ़ें:

1. बाढ़ प्रभावित 62 विद्यार्थियों को आर्थिक प्रकोष्ठ ने वितरित की शिक्षण सामग्री, सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आयोजन
🔗 पूरी खबर पढ़ें

2. बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छेड़छाड़ करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
🔗 पूरी खबर पढ़ें

3. बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब दुकान तोड़कर धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर आरोपी राजा ध्रुव गिरफ्तार, जेल भेजा
🔗 पूरी खबर पढ़ें


basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post