व पदस्थ बीईओ जितेंद्र कुमार उईके का प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा
छुरिया, 10 सितम्बर 2026। विकासखंड शिक्षा कार्यालय में नव पदस्थ बीईओ जितेंद्र कुमार उईके ने आज कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने नव पदस्थ बीईओ का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।शिक्षकों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान
प्रदेश अध्यक्ष श्री जाकेश साहू ने कहा कि नए विकासखंड शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार उईके द्वारा जॉइनिंग करने पर विकासखंड शिक्षा कार्यालय में नए कलेवर में काम होंगे तथा शिक्षकों की समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
बीईओ ने जताया आभार
उक्त स्वागत सत्कार से प्रसन्न होकर बीईओ जितेंद्र उईके ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विभागीय कार्यों में शिक्षक संगठन से सहयोग करने की अपील की।
चूंकि आज अचानक कार्यभार ग्रहण करने की जानकारी मिलते ही प्रांत अध्यक्ष जाकेश साहू द्वारा बीईओ कार्यालय पहुंचकर नए बीईओ का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया।
आगामी दिनों में होगा भव्य स्वागत
आगामी दिनों में संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में पहुंचकर खंड शिक्षाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर नव पदस्थ बीईओ जितेंद्र कुमार उईके ने स्वागत के लिए शिक्षक संघ का धन्यवाद ज्ञापित किया।
📰 यह भी पढ़ें
🔗 कन्द फसल परियोजना द्वारा आदिवासी उपयोजना के अंतर्गत किसानों को एक दिवसीय प्रक्षेत्र भ्रमण का आयोजन 🔗 यात्री किराए के विषय का शीघ्र होगा समाधान, ऑनलाइन होंगी परिवहन विभाग की अधिकाधिक सेवाएं 🔗 किताबों से प्रयोगशाला और समाज तक विज्ञान पहुंचाने वाले शिक्षक मनीष अहीर का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनसंबंधित खबरें: किसान प्रशिक्षण | परिवहन मंत्री | राज्य शिक्षक पुरस्कार
