व्यापारियों को साइबर ठगी से बचाने बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स में जागरूकता कार्यक्रम, एसपी शलभ सिन्हा ने दिए बचाव के टिप्स

व्यापारियों को साइबर ठगी से बचाने बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स में जागरूकता कार्यक्रम, एसपी शलभ सिन्हा ने दिए बचाव के टिप्स

बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स में साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसपी शलभ सिन्हा, एएसपी सुखनंदन राठौर, सिटी एसपी सुमित कुमार, साइबर निरीक्षक गौरव तिवारी व व्यापारी मंच पर
📷 बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जगदलपुर में साइबर जागृति अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, साइबर निरीक्षक गौरव तिवारी, थाना कोतवाली प्रभारी लीलाधर राठौर एवं चैंबर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के 'साइबर जागृति अभियान' के तहत बस्तर पुलिस ने बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जगदलपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में चैंबर के पदाधिकारी एवं सदस्य, रोटरी क्लब के सदस्य तथा विभिन्न व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने दी साइबर ठगी से बचने की जानकारी

बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, जगदलपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सभागार में उपस्थित व्यापारी, रोटरी क्लब सदस्य व विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों के प्रतिनिधि
📷 बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जगदलपुर में साइबर जागृति अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मंच के अलावा सभागार में बड़ी संख्या में व्यापारी, रोटरी क्लब के सदस्य एवं विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों को गंभीरता से सुना।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, साइबर पुलिस थाना निरीक्षक गौरव तिवारी एवं थाना कोतवाली प्रभारी लीलाधर राठौर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

साइबर निरीक्षक गौरव तिवारी ने साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों एवं तत्काल की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने डिजिटल लेनदेन में सावधानी एवं गोपनीय जानकारी साझा न करने के संबंध में जागरूक किया। नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे ने OTP/KYC फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, निवेश एवं ट्रेडिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक एवं सोशल मीडिया फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।

एसपी शलभ सिन्हा ने व्यापारियों के सवालों का किया समाधान

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने चैंबर सदस्यों के प्रश्नों का समाधान करते हुए व्यापारिक संस्थानों की वित्तीय एवं डिजिटल सुरक्षा में सतर्कता और जागरूकता की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध की चुनौतियों एवं बचाव के उपायों पर सार्थक संवाद हुआ।

सात सप्ताह का विशेष अभियान

छत्तीसगढ़ पुलिस का यह सात सप्ताह का साइबर जागृति अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण में स्कूलों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि वर्तमान चरण में बैंकों, वित्तीय संस्थानों एवं व्यावसायिक समुदाय पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

साइबर सुरक्षा का सरल मंत्र – 'रुको, सोचो, एक्शन लो'

अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा का सरल मंत्र दिया:

  • रुको: संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें।

  • सोचो: OTP, PIN, CVV, पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

  • एक्शन लो: साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत बैंक को सूचित करें और 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post