मोटरसायकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की बाइक
![]() |
| 📷 बस्तर थाना पुलिस ने कुड़कानार से चोरी हुई मोटरसाइकिल (CG-17-KM-2833) को बरामद कर आरोपी अजय कुमार सक्सेना (26) को गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया। |
क्या है मामला?
16 जुलाई को प्रार्थी पीलासिंह नाग (निवासी कुड़कानार, थाना बस्तर) अपनी बजाज प्लेटीना मोटरसाइकिल (CG-17-KM-2833) अपने घर के सामने खड़ी करके सो गए। रात करीब 1 बजे जब वे बाहर निकले, तो मोटरसाइकिल गायब थी – किसी अज्ञात चोर ने उसे चुरा लिया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बस्तर में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तैनात कर आरोपी की तलाश शुरू की।
13 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी अजय कुमार सक्सेना (उम्र 26, निवासी धरमपुरा-01, विकास नगर, जगदलपुर) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में टीम
निरीक्षक: संतोष सिंह
प्रधान आरक्षक: उमेश चंदेल, चोवादास गेंदले
आरक्षक: अंकित पटनायक
DSF आरक्षक: गनीराम कश्यप
