दंतेवाड़ा के दूरस्थ गांव में AM/NS इंडिया का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 115 मरीजों का उपचार, 90 पैथोलॉजिकल जांचें
दंतेवाड़ा। जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में AM/NS इंडिया, किरंदुल ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत लेखमपारा-पालनार ग्राम पंचायत में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में कुल 135 ग्रामीण पहुंचे, जिनमें से 115 मरीजों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।
शिविर के दौरान ग्रामीणों में विभिन्न बीमारियों की समय पर पहचान के उद्देश्य से 90 पैथोलॉजिकल जांचें की गईं। इनमें मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और मलेरिया जांच शामिल रहीं। जांच के आधार पर जरूरतमंद मरीजों को उपचार संबंधी परामर्श भी दिया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में स्थानीय सरपंच, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) तथा मितानिनों ने सक्रिय सहयोग दिया। उनके समन्वय से दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविर तक पहुंचने और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त करने में सहायता मिली।
🎥 वीडियो रिपोर्ट देखें
▶ पूरी वीडियो रिपोर्ट देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।
AM/NS इंडिया की इस CSR पहल का उद्देश्य दूर-दराज के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक निःशुल्क, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि प्राथमिक स्तर पर ही बीमारियों की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके। कंपनी की ओर से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
🎥 वीडियो
पूरी वीडियो रिपोर्ट यहां देखें:
YouTube Video – AM/NS इंडिया स्वास्थ्य शिविर, लेखमपारा-पालनार
मुख्य बिंदु
- लेखमपारा-पालनार ग्राम पंचायत में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
- 135 ग्रामीण पहुंचे
- 115 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार
- 90 पैथोलॉजिकल जांचें
- ब्लड प्रेशर, शुगर और मलेरिया जांच
- मुफ्त दवाइयों का वितरण
- स्थानीय सरपंच, CHO और मितानिनों का सहयोग