विश्व रक्तदाता दिवस: जगदलपुर के महारानी अस्पताल में रक्तदान शिविर, विधायक किरण देव और महापौर संजय पांडे ने भी दिया रक्त
अध्यक्ष एवं कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अंदरूनी और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों, विशेषकर थैलेसीमिया, सिकलसेल और गंभीर एनीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
विधायक किरण देव, महापौर संजय पांडे और अभिषेक तिवारी ने भी किया रक्तदान
जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की विशेष उपस्थिति में महापौर संजय पांडे एवं अभिषेक तिवारी ने भी रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।
'सुरक्षित रक्त, बचाए जीवन' के संकल्प के साथ शिविर की शुरुआत
शिविर का औपचारिक शुभारंभ सुबह 10 बजे किया गया। 'सुरक्षित रक्त, बचाए जीवन' के संकल्प के साथ शुरू हुए इस शिविर में शाम तक रक्तवीरों का तांता लगा रहा।
पुलिस जवाबों ने दिखाया उत्साह
शुरुआत के पहले घंटे में ही 40 से अधिक पुलिस जवानों ने पंजीयन कराकर रक्तदान किया। दोपहर होते-होते शिविर में कुल 89 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जबकि 43 रक्तदाताओं का विभिन्न कारणों (जैसे कम हीमोग्लोबिन, बीपी अधिक/कम, दवा खा रहे होना आदि) से रक्त नहीं लिया जा सका।
महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया भाग
इस शिविर में श्वेता अलेक्जेंडर एम चेरियन, सविता देवांगन, निशा नायक सहित कई महिलाओं ने भी रक्तदान किया।
रेडक्रॉस ब्लड बैंक उपसमिति का नेतृत्व
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ब्लड बैंक उपसमिति के इस शिविर का नेतृत्व उपसमिति के अध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम, सचिव संजय बसाक एवं उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर चेरियन ने किया।
रक्तदान प्रक्रिया और जांच
महारानी अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पांडे, काउंसलर रोमा, रीटो तम्बी और डॉक्टरों की विशेष टीम ने सिविल सर्जन संजय बसाक की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई।
रक्तदान से पहले प्रत्येक दाता का वजन, हीमोग्लोबिन स्तर और ब्लड प्रेशर की बारीकी से जांच की गई। पूरी तरह फिट पाए जाने पर ही डॉक्टरों ने उन्हें रक्तदान की अनुमति दी।
सम्मानित किए गए रक्तदाता
रक्तदान के पश्चात सभी नागरिकों को ओआरएस घोल, फल और अल्पाहार दिया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सभी रक्तदाताओं को 'असाधारण सेवा' के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सक्रिय रक्तदाताओं का भी विशेष सम्मान किया गया।
इनकी रही उपस्थिति:
आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा, सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, रेडक्रॉस उपाध्यक्ष एलेक्जेंडर चेरियन, जिला कोषाध्यक्ष ऋषि भटनागर, रेडक्रॉस दिव्यांग विकास उपसमिति के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, मेडिकल स्टोर उपसमिति के अध्यक्ष रोहित सिंह बैस, सक्रिय रक्तदाता और रेडक्रॉस की वरिष्ठ सदस्य धारिणी तिवारी, अनिल देवांगन, रामशंकर, डॉ. राजीव निगम, कुणाल चालीसगांवकर, सुधा मिश्रा, कुकड़े, शुभम गुप्ता, संतोष भदौरिया, विधु शेखर झा, अंजू झा
यह भी पढ़ें:
➡️ बस्तर पुलिस का धमाकेदार एक्शन: 312 कानफोड़ू साइलेंसर और 40 प्रेशर हॉर्न रोड रोलर से नष्ट
➡️ पुलिस बनकर गांजा तस्करी: स्कार्पियो में लगाया था सायरन, लाल-नीला बत्ती, फरार आरोपी गिरफ्तार
➡️ खेत बचाओ अभियान व जैविक कृषि मेला: बस्तर को सिक्किम की तरह पूर्ण जैविक बनाने का आह्वान
