जगदलपुर: महापौर ने नया बस स्टैण्ड के शौचालयों का किया निरीक्षण, सफाई के दिए निर्देश

🚽 महापौर ने नया बस स्टैण्ड के सार्वजनिक शौचालयों का किया औचक निरीक्षण – सफाई व्यवस्था सुधारने दिए सख्त निर्देश

जगदलपुर के नया बस स्टैण्ड पर महापौर संजय पाण्डे सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर रहे हैं, उनके साथ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद हैं
महापौर संजय पाण्डे नया बस स्टैण्ड स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निरीक्षण करते हुए। सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी जताई।
जगदलपुर। शहर के नया बस स्टैण्ड स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालयों का महापौर संजय पाण्डे ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय परिसर एवं आसपास फैली गंदगी देखकर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई और सुलभ संचालक को समझाईश दी।


🎤 महापौर के सख्त निर्देश – लापरवाही बर्दाश्त नहीं

महापौर संजय पाण्डे ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सार्वजनिक उपयोग के इन स्थानों पर नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा –

"नया बस स्टैण्ड जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित मॉनिटरिंग होनी चाहिए।"


💧 मूत्रालय पूरी तरह निःशुल्क – दुरुपयोग रोकने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान महापौर ने वहां मौजूद लोगों एवं आम नागरिकों को जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि सुलभ शौचालयों में मूत्रालय का उपयोग पूरी तरह निःशुल्क है तथा किसी भी व्यक्ति से इसके लिए राशि नहीं ली जानी चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर यूरिन करने के बजाय शौचालयों एवं मूत्रालयों का उपयोग करें, जिससे स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

🪧 सूचना बोर्ड में बड़े अक्षरों में लिखा जाए – "मूत्रालय निःशुल्क है"

महापौर ने निर्देश दिया कि सभी सुलभ शौचालयों में लगाए जाने वाले फ्लैक्स एवं सूचना बोर्ड पर "मूत्रालय उपयोग निःशुल्क है" का उल्लेख बड़े एवं स्पष्ट अक्षरों में किया जाए। इससे आमजन को सही जानकारी मिल सकेगी और अनावश्यक शुल्क वसूली जैसी शिकायतें नहीं आएंगी।


🧹 सफाई टीम को दिए गए दिशा-निर्देश

नया बस स्टैण्ड परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए महापौर ने सफाई टीम को नियमित सफाई, कचरा उठाव एवं शौचालयों की निगरानी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा इसमें आम नागरिकों की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है।


📢 ये उपस्थित रहे

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा, एमआईसी सदस्य निर्मल प्रसाद पाणिग्राही, एमआईसी सदस्य संजय विश्वकर्मा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, गोपाल भारद्वाज, अमर सिंह, हेमंत श्रीवास, योगेश पाण्डे, सुलभ संचालक मुकेश सिंह, राजकुमार पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post