जगदलपुर: 1 मई से अवैध नल कनेक्शन पर लगेगा 14,200 का जुर्माना, 30 अप्रैल तक 5,000 में नियमितीकरण
![]() |
| नगर निगम जगदलपुर की टीम अवैध नल कनेक्शन काटते हुए। पिछले अभियानों की यह फोटो निगम के पीआरओ ने उपलब्ध कराई गई है। 1 मई 2026 से अवैध कनेक्शन पर 14,200 रुपए का जुर्माना प्रस्तावित है। |
जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर ने शहर में अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। 17 फरवरी से चल रहे विशेष अभियान के तहत अब तक 286 अवैध कनेक्शन चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 204 को नियमित करा लिया गया है जबकि 82 काट दिए गए हैं।
कब कितना देना होगा?
30 अप्रैल 2026 तक: 5,000 रुपए में अवैध नल कनेक्शन नियमित कराने की सुविधा।
1 मई 2026 से: अवैध कनेक्शन पाए जाने पर 14,200 रुपए जुर्माना वैधीकरण शुल्क के रूप में देय होगा।
क्यों उठाया गया यह कदम?
![]() |
| सुरेश गुप्ता, सभापति, जल कार्य विभाग, नगर निगम जगदलपुर। |
नगर निगम जल कार्य विभाग सभापति सुरेश गुप्ता ने बताया कि शहर में करीब 24,000 वैध कनेक्शनधारी नियमित रूप से जलकर जमा कर रहे हैं। ईमानदार उपभोक्ताओं के हितों को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जल वितरण व्यवस्था पारदर्शी और व्यवस्थित हो सके।
कैसे कराएं नियमितीकरण?
नागरिक अपने क्षेत्र के पार्षद से संपर्क कर या सीधे नगर निगम कार्यालय पहुंचकर कनेक्शन वैध करा सकते हैं।
अपील: 30 तक करा ले नियमित
सुरेश गुप्ता ने शहरवासियों से अपील की है कि जिनके पास अवैध कनेक्शन हैं, वे 30 अप्रैल तक नियमित करा लें, अन्यथा भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।
📰 यह भी पढ़ें
- 🚰 1 मई से अवैध नल कनेक्शन पर 14,200 का जुर्माना 30 अप्रैल तक 5,000 में नियमितीकरण का मौका
- 💊 नशे के तीन सौदागर गिरफ्तार, 1.92 लाख के कैप्सूल बरामद बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी न्यायालय में पेश
- 📋 कलेक्टर का निर्देश: 1 मई से पहले निपटाएं लंबित प्रकरण कई योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को चेतावनी

