जगदलपुर: अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, जप्त पोकलेन मशीन पुलिस अभिरक्षा में

📢 ब्रेकिंग न्यूज़
जगदलपुर | 10 अप्रैल 2026

जगदलपुर: अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, जप्त पोकलेन मशीन पुलिस अभिरक्षा में

जगदलपुर बकावंड में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई करती खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम जप्त पोकलेन मशीन को शिफ्टर में ले जाती हुई
बकावंड के ग्राम बेलगांव-बनियागाँव में रेत उत्खनन करते पकड़ी गई पोकलेन को एसडीएम विपिन दुबे (IAS) के नेतृत्व में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जब्त कर सिटी कोतवाली जगदलपुर पहुंचाया।
जगदलपुर | जिले में अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बकावंड क्षेत्र से एक पोकलेन मशीन जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रख दी है।

कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर खनिज विभाग लगातार अवैध उत्खनन पर नकेल कस रहा है। इसी क्रम में तहसील बकावंड के ग्राम बेलगांव-बनियागाँव में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत मिली थी। 26 मार्च 2026 को खनिज विभाग ने औचक निरीक्षण कर मौके पर एक पोकलेन मशीन सील की थी।

हालांकि, सूचना मिली कि उक्त मशीन से दोबारा अवैध उत्खनन की कोशिश की जा रही है। इस पर 1 अप्रैल को खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम मशीन को थाने ले जाने पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी।

9 अप्रैल 2026 को बकावंड एसडीएम विपिन दुबे (IAS) के नेतृत्व में खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने फिर से कार्रवाई की। इस बार टीम ने जब्त पोकलेन मशीन को शिफ्टर के माध्यम से थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर पहुंचाया, जहां इसे सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आगे भी नियमों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


🔗 यह भी पढ़ें: बस्तर में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, अब तक 5 मशीनें जब्त

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post