जगदलपुर में गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस
जगदलपुर, 26 जनवरी 2026
📹 आधिकारिक वीडियो
वीडियो स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, जगदलपुर
🎉 उप मुख्यमंत्री ने लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पुलिस बल, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड्स आदि की 14 टुकड़ियों के द्वारा सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
• स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम
• जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकियाँ
• शहीद परिजनों को सम्मान
• अधिकारियों को पुरस्कार
• रंगीन गुब्बारे छोड़े गए
🕯️ अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धांजलि
मुख्य समारोह के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जगदलपुर के सिरहासार भवन के नजदीक स्थित शहीद स्मारक अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर महापौर संजय पांडेय, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
वीडियो क्रेडिट: जनसंपर्क कार्यालय का आधिकारिक फुटेज
26 जनवरी 2026
संबंधित खबर: कमिश्नर डोमन सिंह और कलेक्टर आकाश छिकारा ने भी कार्यालयों में किया ध्वजारोहण
📖 संबंधित समाचार: इसी दिन जगदलपुर में बस्तर की संस्कृति की धूम भी मची और युवाओं के लिए नई खेल सुविधा का उद्घाटन हुआ। इस खबर को यहाँ पढ़ें।
