"चिंगपाल में महतारी सदन का वर्चुअल लोकार्पण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया उद्घाटन, महिला समूहों को मिली आर्थिक सहायता"

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंगपाल के 'महतारी सदन' का किया वर्चुअल लोकार्पण, महिला समूहों को 9.75 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

चिंगपाल में महतारी सदन का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इस दौरान भाजपा विधायक किरण देव भी उपस्थि थे।

जगदलपुर, बस्तर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को धमतरी जिले के ग्राम करेली बड़ी से आयोजित एक कार्यक्रम में वर्चुअल मोड में बस्तर जिले के तीन गाँवों में निर्मित 'महतारी सदन' भवनों का लोकार्पण किया। इनमें दरभा विकासखंड के चिंगपाल, जगदलपुर विकासखंड के परपा और लोहंडीगुड़ा विकासखंड के उसरी बेड़ा शामिल हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में चिंगपाल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने उपस्थित ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति में भवन का फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर औपचारिक उद्घाटन किया। इस 29 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन को गाँव की महिलाओं के सामुदायिक कार्यक्रमों और सशक्तिकरण का केंद्र बनने की उम्मीद है।

देश की आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देती है मातृशिक्त : देव

किरण सिंह देव ने हल्बी बोली में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, "देश की आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने वाली मातृ शक्ति के लिए सरकार द्वारा निर्मित यह 'महतारी सदन' अब आपका अपना स्थान है। यहाँ आप अपने सभी सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकती हैं, साथ ही इसकी साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी आपकी होगी।" उन्होंने सेवा पखवाड़ा, स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार और महतारी वंदन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता दी गई

कार्यक्रम का सबसे उत्साहवर्धक पहलू रहा महिला स्व सहायता समूहों को आर्थिक सहायता का वितरण। इस अवसर पर:

  • खुशबू स्व सहायता समूह को 8 लाख रुपये का बैंक ऋण प्रदान किया गया।

  • दो अन्य महिला समूहों को क्रमशः 60,000 और 15,000 रुपये का अनुदान दिया गया।

  • एक व्यक्तिगत महिला उद्यमी को 1 लाख रुपये का ऋण सहायता प्राप्त हुई।

  • लखपति दीदी योजना के तहत लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, दरभा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, सरपंच जयराम बघेल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को एक मजबूत संदेश दिया।

👉 मोबाइल को कहीं भी चार्ज रखने के लिए यह पावर बैंक Amazon पर किफायती दाम में उपलब्ध है।

🩺 हर घर में जरूरी – First Aid Box

छोटे-मोटे कट, खरोंच या जलने जैसी स्थिति में First Aid Box सबसे बड़ा सहारा होता है।

basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post