ISSN: 3139-9959 (Online)

रणवीर सिंह चौहान राष्ट्रवादी संगठन हिंद सेना बस्तर संभाग के मीडिया सेल संयोजक बनाये गए

रणवीर सिंह चौहान

रणवीर सिंह चौहान

मीडिया सेल संयोजक, हिंद सेना - बस्तर संभाग

रणवीर सिंह चौहान राष्ट्रवादी संगठन हिंद सेना बस्तर संभाग के मीडिया सेल संयोजक बनाये गए

दंतेवाड़ा । राष्ट्रवादी संगठन हिंद सेना में बस्तर संभाग में विस्तार किया गया है। इसमें युवा सहित बड़े बुजुर्ग ने भी संकल्प लेकर समाज हित में काम करने की बात कही है।

समाजसेवी संगठन हिंद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य के निर्देशानुसार प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी के नेतृत्व में रणवीर सिंह चौहान को राष्ट्रवादी संगठन हिंद सेना के बस्तर संभाग मीडिया सेल संयोजक घोषित किया गया हैं।

रणवीर सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक सहित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित करते कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा हैं, उसका वे पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य उनके द्वारा लगातार किया जाता रहेगा।

इसके उपरांत संभागीय मीडिया सेल सेवक रणवीर सिंह चौहान ने संभागीय वीडियो से सोशल मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए कहा है कि:

आपके आस पास कोई ऐसी घटना हो रही हो, जो असामाजिक हो अथवा ऐसी समस्या हो जिस पर कोई संज्ञान न लिया जा रहा हो, जिसे मीडिया में स्थान नहीं मिल रहा हो, तो कृपया सोशल मीडिया, फोन कर, एवं व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेषित करें।

हिंद सेना मीडिया सेल बस्तर संभाग को सूचित करें — उक्त मामलों को तत्काल संज्ञान में लेकर उचित एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }