ऐतिहासिक भव्य राम कथा 5 दिवसीय की छाती मंडी में तैयारी : नरेद्र साहू
छाती। ग्राम छाती में अयोध्या के राजा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की
26 से 30 सितंबर तक भव्य राम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा आयोजन की तैयारी के लिए
ग्राम छाती के राम भक्त जुट गए हैं। ग्राम छाती क्षेत्र में पहली बार यह आयोजन होने
होने जा रहा है ऐसे में राम भक्तों में काफी उत्साह है। कथा व्यास कामदगिरि पीठाधीश्वर
जगतगुरु श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज चित्रकूट धाम मध्य प्रदेश होंगे। पारायणकर्ता
आचार्य अनुज शास्त्री महाराज चित्रकूट धाम मध्य प्रदेश रहेंगे । कथा दोपहर एक बजे
से की जाएगी। 26 सितंबर सुबह 11:00 बजे कृषि उपज मंडी छाती से गांव की गलियों में कलश
यात्रा निकाली जाएगी। 30 सितंबर की दोपहर पूर्णाहूति के पश्चात आयोजन का समापन होगा।
संचालन समिति में प्रमुख रूप से श्री राम जानकी महिला मानस मंडली छाती,श्री राधे कृष्ण
मानस परिवार छाती, मानव कल्याण सर्वग धाम सेवा समिति छाती, हर हर महादेव बोल बम कवंरिया
संग छाती, श्री हनुमंत सेवा छाती, श्री राम जी की बात सेना दल छाती की प्रमुख
भूमिका होगी। राम भक्त कथा आयोजन के शुभारंभ करने के लिए मंडी की साफ सफाई में जुट
गए हैं। उक्त जानकारी प्रेस को नरेंद्र कुमार साहू ने दी है।