ओडिशा के नबरंगपुर में तेज हो रही चुनाव की सरगर्मी, खंडा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

ओडिशा के नबरंगपुर में तेज हो रही चुनाव की सरगर्मी, खंडा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

जगदलपुर  ओडिशा में इन दिनों चुनावी सरगर्मी उफान पर हैं। लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशी अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू-डोर प्रचार में जुटे हैं। बस्तर से भी कई नेता चुनाव प्रचार के लिए ओड़िशा में डेरा डाले हुए हैं। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा झरीगाम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नरसिंह भत्रा एवं लोक सभा नबरंगपुर के भाजपा प्रत्याशी बलभद्र माझी के पक्ष में प्रचार करते हुए बाइक रैली निकाली। यह बाइक रैली खंडा मंडल  के बड़ा कुमारी, खांडा, हीरापुर, जमारांडा, भमीनी एवं चिकल्पिदार  शक्ति केंद्र के समस्त गांव से होकर निकली। रैली में 200 से भी ज्यादा बाइक में कार्यकर्त्ता मौजूद थे। नुक्कड़ सभा के माध्यम से भाजपा के विधायक प्रत्याशी नरसिंह भत्रा एवं लोकसभा प्रत्याशी बलभद्र मांझी के पक्ष में प्रचार किया गया। रैली मे संग्राम सिंह राणा, मण्डल सभापति उत्तम, बादल जर्दार, बिस्वाजीत भत्रा, उद्धव हरिजन, भूषण गोंड, प्रसन्ता घोस, बिरिसिंह भत्रा, हरिशंचंद्र सांता, मोहनलाल हरिजन, समरु पुजारी, दलसई भत्रा, चंद्र भत्रा, कृष्ण चंद्र भत्रा, बालाराम गोंड, बुदूराम भत्रा, बुदरू भत्रा, चंद्र शेखर पुजारी, परिताश कीर्तनिया एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post