ISSN: 3139-9959 (Online)

समर कैंप नई उड़ान में बच्चे सीख रहे विविध कलाओं के गुर, इनरव्हील क्लब ने किया बच्चों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित

समर कैंप नई उड़ान में बच्चे सीख रहे विविध कलाओं के गुर, इनरव्हील क्लब ने किया बच्चों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित 

प्रशिक्षकों को मोमेंटो भेंट करती इनरव्हील क्लब सदस्य।
जगदलपुर(समग्रविश्व)। जगतु महारा बहु.शा.उ.मा. विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल) में 30 दिवसीय सांस्कृतिक प्रशिक्षण शिविर (नई उड़ान) समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 6 मई से प्रारंभ हुए समर कैंप का समापन 6 जून को होगा। यहां योगाभ्यास, गीत गायन, डांस, ड्रामा, वॉल पेंटिंग, कैलीग्राफी, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्पोकन इंग्लिश जैसी विधाएं सिखाई जा रही हैं। समर कैंप में 100 से अधिक बच्चे 17 प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण ले रहे हैं। सुबह 7 से दोपहर 12:00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाता है।

इस बीच शनिवार को इनरव्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर की अध्यक्ष ममता सिंह राणा के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों द्वारा बच्चों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई। तत्पश्चात क्लब की सदस्यों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इनरव्हील क्लब की तरफ से प्रशिक्षण ले रहे 100 से अधिक बच्चों को उपहार एवं प्रशिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक ऋतु बाला ने समर कैंप के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी।

इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ममता सिंह राणा ने प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते कहा कि उन्होंने समर कैंप के माध्यम से बच्चों को एक नई उड़ान दी है। इनरव्हील क्लब की सचिव डॉ सरिता थॉमस ने भी उद्बोधन दिया।

प्रशिक्षकों में मुख्य रूप से धीरज कश्यप, केतन महानंदी, भूमिका निषाद, संगीता महानंदी, सुलता महाराणा, रैनु बाला, गायत्री बढ़कस, रजनी उपाध्याय, अतुल शुक्ला, कुलविंदर सिंह, अजय पाल सिंह, योगेश कुमार साहनी, सविता देवांगन, भावेश निषाद, हिमांशु दास, श्रेयांश ठाकुर, ऋषि निषाद है।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से इनरव्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर से डॉ ज्योति चिखलीकर, उषा गोंदी, अलका गुप्ता, सारिका चिंचोलकर, लाइबा चामड़िया, सीमा गुप्ता, रेणुका सहित क्लब के मेंबर एवं रतन व्यास, रामनरेश पांडेय, संग्राम सिंह राणा सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }