ओड़िसा के झरिगाम, उमरकोट, डाबूगाम, नवरंगपुर, कोटपाड़ विधानसभा में बस्तर के नेताओं ने संभाला मोर्चा

ओडिशा के झरिगाम, उमरकोट, डाबूगाम, नवरंगपुर, कोटपाड़ विधानसभा में बस्तर के नेताओं ने संभाला मोर्चा

  • नबरंगपुर लोक सभा में बस्तर के नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जगदलपुर(समग्रविश्व)। भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी के नेतृत्व में ओडिशा में होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बस्तर के नेताओं ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नबरंगपुर संसदीय सीट के लिए बूथ स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है। नबरंगपुर लोकसभा के लिए बलभद्र मांझी प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में उमरकोट, झरीगाम, नवरंगपुर, डाबूगाम, कोटपाड विधानसभा में बस्तर के नेताओं को बड़ी जवाबदारी मिली है। ओडिशा में चुनाव चार चरणों में होगा, 13, 20 व 25 मई तथा एक जून को मतदान होना है।

जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा 25 सालों से बीजेडी सरकार ओडिशा में काबिज है। लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। भाजपा की सरकार बनने से समस्याें का समाधान होगा। बस्तर के नेताओं द्वारा बूथ स्तर पर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं बूथ को मजबूत करने का काम किया जा रहा हैं। उमरकोट के विधायक प्रत्याशी नित्यानंद गोंड सभी जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। ओडिशा चुनाव प्रचार में मुख्य रूप से वेद प्रकाश पांडे, मनीराम कश्यप, नारायण बिसाई, संग्राम सिंह राणा, धनुर्जय कश्यप, सुनील सेठिया, वीरेंद्र ठाकुर जुटे हैं। वहीं ओडिशा के नेताओं में नवरंगपुर लोकसभा के झरीगाम विधानसभा प्रभारी चंद्रभानु नायडू, किसान मोर्चा अध्यक्ष सोना मांझी, उपाध्यक्ष बुदरू भत्रा एवं शक्ति केंद्र उपाध्यक्ष जोगेंद्र भत्रा भी प्रचार में जुटे हैं।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post