इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर ने विश्व तंबाकू दिवस पर आयोजित किया जन जागरण कार्यक्रम
- महारानी अस्पताल में मरीजों एवं आम नागरिकों से की नशा न करने की अपील
जगदलपुर(समग्रविश्व)। शुक्रवार को विश्व तंबाकू दिवस पर इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा महारानी अस्पताल में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लोगों को तंबाकू से बने किसी भी पदार्थ खैनी,पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट नहीं लेने और दूसरों को न लेने के लिए प्रेरित किया गया। 90% मामलों में तंबाकू से मुंह का कैंसर होता है। इसके सेवन से बचने हिदायत दी गई। इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर के सदस्यों के हाथों में तंबाकू नशा नहीं करने की पंफलेट बांटकर मरीजों एवं आम नागरिकों को जागरूक किया गया।
इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर की अध्यक्षा ममता सिंह राणा ने कहा हर साल 60 लाख लोग तंबाकू उत्पादों के होनी वाली बिमारियों के कारण जान गंवाते हैं।धूम्रपान करने वाले तंबाकू के तेजी से सेवन के बाद कैंसरकी बीमारियों से पीड़ित होने लगते हैं। विश्व तंबाकू दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को तंबाकू मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। जन जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ ज्योति चिखलीकर, डॉ सरिता थॉमस,लाइबा चामड़िया सहित सदस्य गण एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।