भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि आवंटित करने इनरव्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर ने बस्तर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि आवंटित करने इनरव्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर ने बस्तर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

  • जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने इनरव्हील क्लब को भूमि आवंटित करने लिख चुके हैं मुख्यमंत्री को पत्र

जगदलपुर(समग्रविश्व)। इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा गुरुवार को कलेक्टर विजय दयाराम से मुलाकात कर क्लब के भवन निर्माण के लिए शासकीय भूमि आवंटित किए जाने की मांग रखी। कलेक्टर बस्तर ने क्लब के सदस्यों को भूमि आवंटन का आश्वासन दिया गया है।

हाल ही में क्लब सदस्यों ने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से भी इस संबंध में मांग रखी गई थी। विधायक देव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इनरव्हील क्लब के भवन निर्माण के लिए शासकीय भूमि आवंटित करने पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि इनर व्हील क्लब के द्वारा सामाजिक सांस्कृतिक एवं जनहित में जागरूकता आदि कार्यों का संचालन किया जाता है। बस्तर क्षेत्र में लंबे समय से यह संस्था कार्यरत है। इनर व्हील क्लब पत्र लिखे जाने पर जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव का आभार माना है।

क्लब की अध्यक्षा ममता सिंह राणा के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने कलेक्टर बस्तर विजय दयाराम से भूमि आवंटित हेतु अपनी मांग रखी है। ममता राणा ने कहा 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी भूमि आवंटन की मांग रखी थी।

कलेक्टर से मुलाकात के दौरान मुख्य रूप डॉ ज्योति चिखलीकर, उषा गोंदी, अरुणा जोबनपुत्रा, डॉ सुषमा झा, अलका गुप्ता, लाइबा चामड़िया, प्रीति आजाद सहित क्लब की मेंबर उपस्थित थे।


basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post