ISSN: 3139-9959 (Online)

श्री श्री बाबा रामदेव जी की अखंड परिक्रमा में श्रद्धालुओं की लगी कतार

 



जगदलपुर(समग्र विश्व)। शनिवार को माघ मेला में संतोषी वार्ड स्थित श्री श्री बाबा रामदेव जी के मंदिर में भक्तों द्वारा अखंड परिक्रमा की गई। इस दौरान सुबह से शाम तक परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

शनिवार को प्रात: आरती के साथ श्री श्री बाबा रामदेव जी की अखंड परिक्रमा आरंभ हुई। यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा की परिक्रमा करते रहे। अखंड परिक्रमा संध्या आरती तक लगातार होती रही। धूमधाम से मनाए जा रहे माघ मेला में प्रतिदिन बाबा के भजन कार्यक्रम भक्तों के द्वारा किए जा रहे हैं। 19फरवरी को जम्मा जागरण होगा जिसमें महाराष्ट्र आरवी के सुप्रसिद्ध जम्मा जागरण कलाकार देवेंद्र राठी भजनों की प्रस्तुति देंगे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }