ISSN: 3139-9959 (Online)

कोंडागांव में छात्रा प्रिया नेताम बनीं 'एक दिन की एसपी'! स्कूल की पेयजल समस्या को लेकर दिए वाटर फिल्टर के निर्देश

छात्रा प्रिया नेताम बनीं एक दिन की एसपी! स्कूल की पेयजल समस्या के निराकरण के दिए निर्देश

कोंडागांव, छत्तीसगढ़ | 27 नवंबर 2026

कोंडागांव में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान एक दिन की एसपी बनीं छात्रा प्रिया नेताम।

कोंडागांव: पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंडागांव में शासकीय हाई स्कूल जैतपुरी, फरसगांव के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कराया तथा पुलिस की कार्यप्रणाली, विभिन्न गतिविधियों और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

🌟 छात्रा प्रिया नेताम बनीं एक दिन की एसपी: छात्राओं को प्रोत्साहित करने एवं उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय की छात्रा प्रिया नेताम को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया। एसपी की जिम्मेदारी संभालते ही प्रिया नेताम ने अपने विद्यालय में पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाया तथा समस्या के निराकरण के लिए स्कूल में वाटर फिल्टर लगाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग में उपयोग की जाने वाली आधुनिक तकनीकों के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आईरिस स्कैनर, क्राइम मैक एप्लीकेशन एवं फिंगरप्रिंट तकनीक की कार्यप्रणाली और अपराधों की जांच में इनके महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।

विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार आधुनिक तकनीक का उपयोग अपराधियों की पहचान करने, अपराधों के अनुसंधान और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने में किया जाता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने तकनीकी उपकरणों एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर उत्सुकता दिखाई और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

एक दिन की एसपी बनीं प्रिया नेताम की इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहन मिला। यह पहल विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली समझने के साथ-साथ अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आगे आने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा देने वाली रही।

इस दौरान ये रहे उपस्थित: विद्यालय के प्राचार्य राजेश पांडेय सहित शिक्षकगण लीना तिवारी, पूनम नाग, गौरव राय, टेमन साहू एवं तौफीक आलम उपस्थित रहे।

📢 जागो ग्राहक जागो!

बीमा कंपनी की लापरवाही पड़ी भारी!

वर्कशॉप में खड़ी रही कार, उपभोक्ता आयोग ने दिलाए ₹6.29 लाख और ब्याज

🔹 आईआरडीएआई गाइडलाइन का पालन नहीं करना पड़ा भारी
🔹 कंपनी के खुद के सर्वेयर ने माना था 'Total Loss'
🔹 अधिवक्ताओं ने उपभोक्ताओं से की यह अपील...

👉 पूरी खबर पढ़ें (क्लिक करें)
यह खबर आपके अधिकारों से जुड़ी है, शेयर जरूर करें!

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post