धान खरीदी में किसानों की सुविधा पर जोर: मंत्री केदार कश्यप ने दिए भंडारण और बारदाने के पर्याप्त इंतजाम के निर्देश
![]() |
| सहकारिता मंत्री केदार कश्यप |
खरीदे गए धान का समर्थन मूल्य 1,085 करोड़ 84 लाख रुपये है। अब तक 87 हजार 242 किसानों को 838 करोड़ 58 लाख रुपये का भुगतान जारी जा चुका है।
28 लाख किसानों का हुआ पंजीयन
प्रदेश में धान विक्रय के लिए इस वर्ष 28 लाख 6 हजार 802 किसानों का पंजीयन हुआ है। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए प्रदेशभर में 3,095 उपार्जन केंद्र हैं।
मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी उपज की खरीदी से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो।
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता तथा उपार्जित धान के पर्याप्त सुरक्षा भंडारण सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उन्होंने टोकन एवं तौल व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने तथा धान खरीदी की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए हैं।
धान खरीदी का जिलेवार विवरण
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक:
मोटा धान – 2 लाख 85 हजार 526.72 मीट्रिक टन
पतला धान – 1 लाख 15 हजार 672.84 मीट्रिक टन
सरना धान – 42 हजार 688.20 मीट्रिक टन
सर्वाधिक खरीदी वाले जिले
प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी राजनांदगांव जिले में 43,394.64 मीट्रिक टन हुई है। इसके बाद बालोद में 38,299.60, महासमुंद में 38,055.20, बेमेतरा में 37,421.40 और धमतरी में 29,779.24 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।
अन्य जिलों में दुर्ग (26,849.04), कबीरधाम (25,771), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (24,819.44), बलौदाबाजार-भाटापारा (19,876.88), गरियाबंद (16,373.32), रायपुर (16,357.68), कोंडागांव (14,412.88), कांकेर (13,416.64), बलरामपुर-रामानुजगंज (13,375.72), सूरजपुर (12,652.92), मुंगेली (12,439.68), बिलासपुर (9,134), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (8,819.44), सरगुजा (8,146), कोरिया (6,937.24), गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (5,719.52), बस्तर (5,349.04), जशपुर (4,148.44), मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (3,541.24), सारंगढ़-बिलाईगढ़ (3,368.48), रायगढ़ (3,254.08), कोरबा (1,630.76), जांजगीर-चांपा (191.64), सक्ती (138.16), नारायणपुर (111.36), बीजापुर (96.12), दंतेवाड़ा (4.72) तथा सुकमा जिले में 2.24 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।
