नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जगदलपुर कोतवाली में अवैध नशीली कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
![]() |
| जगदलपुर: कोतवाली थाना परिसर के सामने पुलिस टीम के साथ खड़े अवैध नशीली कैप्सूल मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी। |
क्या-क्या हुआ जब्त और पकड़े गए आरोपियों का विवरण
कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके से अवैध सामग्री और वाहन को विधिवत जब्त किया:
नशीली कैप्सूल: Dicyclomine HCl, Tramadol HCl & Acetaminophen Capsules (Pyeevon Spas Plus) की 27 स्ट्रिप, कुल 216 नग कैप्सूल।
वाहन: स्कॉर्पियो वाहन (बिना नंबर प्लेट)।
हथियार: एक नग चाकू।
अनुमानित कुल कीमत: लगभग 12,10,000 रुपये।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
मनीष प्रकाश सावल (उम्र 33 वर्ष), नयापारा आड़ावाल, थाना बोधघाट, जिला बस्तर (छ.ग.)।
सुमित पाण्डेय (उम्र 29 वर्ष), थाना कोतवाली, जिला बस्तर (छ.ग.)।
दलपत सागर रानी घाट के पास घेराबंदी कर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा नशे और आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना मिली थी कि दलपत सागर रानी घाट के पास बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली कैप्सूल बेचने की फिराक में हैं।
सूचना मिलने पर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती आंशिका जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर रवाना की गई। टीम ने संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, न्यायालय में पेश
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्कॉर्पियो वाहन में बैठकर नशीली कैप्सूल की बिक्री करना और चाकू रखना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल, चाकू और स्कॉर्पियो को धारा 21(B) NDPS एक्ट के तहत विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय (NDPS), जगदलपुर भेजा गया।
कार्रवाई में इन अधिकारियों व कर्मचारियों की रही भूमिका
इस कार्रवाई में थाना कोतवाली टीम के निरीक्षक लीलाधर राठौर, प्रमोद ठाकुर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, सउनि बिजेन्द्र सिंह, प्र.आर. विनोद चांदने तथा आरक्षक राजू, महंगूं, महेंद्र, धर्मेंद्र एवं कृष्णा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
