ISSN: 3139-9959 (Online)

जगदलपुर में 716 लोगों की आंखों की हुई जांच! गुरु नानक स्कूल के नेत्र शिविर में बांटे गए 250 मुफ्त चश्मे

जगदलपुर में विशाल निशुल्क नेत्र शिविर! 716 लोगों ने कराई जांच, रोटरी क्लब ने बांटे 250 चश्मे

जगदलपुर, बस्तर | 28 नवंबर 2026

जगदलपुर के श्री गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की आंखों की जांच करते डॉक्टर
जगदलपुर के संजय बाजार स्थित श्री गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विशाल निशुल्क नेत्र शिविर में आंखों की जांच कराते लोग।

जगदलपुर, बस्तर: गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुरुनानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, संजय बाजार, जगदलपुर में एक विशाल निशुल्क नेत्र शिविर (आई कैम्प) का आयोजन किया गया। यह शिविर दिनांक 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को प्रातः 9:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक स्कूल के कैंपस में आयोजित किया गया। शिविर में निशुल्क जांच के साथ-साथ दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए। चश्मा रोटरी क्लब के सौजन्य से हितग्राहियों को दिया गया।

📊 शिविर की मुख्य उपलब्धियां

  • कुल लाभार्थी: 716 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया
  • चश्मा वितरण: रोटरी क्लब के सहयोग से 250 चश्मे वितरित
  • दवाइयां: निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं
गुरु नानक स्कूल के निशुल्क नेत्र शिविर में बच्चों की आंखों की जांच करतीं नेत्र चिकित्सक डॉ. सरिता थॉमस
श्री गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में छोटे बच्चों की आंखों की जांच करतीं नेत्र चिकित्सक डॉ. सरिता थॉमस।

नगरवासियों से निवेदन किया गया था कि वे इस नेत्र शिविर का अधिक से अधिक लाभ लें और अपने परिचितों, मित्रों, रिश्तेदारों को भी इसकी जानकारी दें। शनिवार को आम जनता ने भरपूर सहयोग दिया और अपना नेत्र परीक्षण कराया।

शिविर में उपस्थित चिकित्सक एवं सहयोगी:
नेत्र चिकित्सक: डॉ. सरिता निर्मल
नेत्र सहायक अधिकारी: फिरोज खान, कविता पाडे, सचिन वैद, दयानंद पटेल, रैयमन बधेल

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान: स्कूल के अध्यक्ष मनजीत सिंह गैदू, सचिव सुखदेव सिंह, सहसचिव अजय पाल सिंह जसवाल, उपाध्यक्ष इंदर सिंह, अवतार सिंह, कोषाध्यक्ष तेजपाल सिंह, प्रिंसिपल श्रीमती वंदना कुंवर, डॉ. सरिता थॉमस और उनके सहयोगी तथा नेत्र सहायक अधिकारी सुंदर लाल मरकाम। सभी का आभार व्यक्त किया गया।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post