ISSN: 3139-9959 (Online)

छाती में दर्द, घबराहट और ठंडा पसीना तो न करें लापरवाही! डॉक्टर ने बताए हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव

छाती में दर्द, घबराहट के साथ आए ठंडा पसीना तो हार्ट अटैक की आशंका

मरीज को आराम से लिटाकर गतिविधि कम करें, फौरन विशेषज्ञ से मिलें

कांटीनेंटल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमित चतुर्वेदी।

जगदलपुर: कभी भी छाती में दर्द होने लगे, घबराहट आए और ठंडा पसीना आए, तो उसे लापरवाही से न लें। यह हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं। समय पर उपचार मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, जिसे विशेषज्ञ 'गोल्डन ऑवर' कहते हैं।

⚠️ जरूरी सलाह: अगर अकेले हों तो आराम से लेट जाएं। किसी परिजन के साथ फौरन अस्पताल पहुंचें।

यह जानकारी कांटीनेंटल सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमित चतुर्वेदी ने साझा की। उन्होंने बताया कि शुरुआती 24 घंटे के गोल्डन ऑवर में उपचार से मरीज को ठीक किया जा सकता है।

दो सच्ची घटनाएं:

केस-1: अंकित (30 वर्ष) एक स्वस्थ नवजवान था। वह रोज जिम जाता था। एक दिन सुबह जिम में बॉडी बिल्डिंग करते समय वह अचानक नीचे गिर पड़ा। उसके दिल ने काम करना बंद कर दिया था। परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए, जहां पता चला कि उसे दिल का दौरा पड़ा था।

केस-2: माधुरी एक डांस क्लास एकेडमी चलाती थीं। वह छात्रों को जूंबा सिखा रही थीं। नाचते समय उन्हें हल्की थकान महसूस हुई। वह आराम करने बैठीं और कुछ ही देर में लेट गईं। उनकी सांसें थमने लगीं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है।

फिलहाल दोनों को लंबे उपचार के बाद राहत मिल गई है और वे स्वस्थ हैं।

अटैक और हार्ट फेल में अंतर

विशेषज्ञों के अनुसार, हमारा हृदय जीवनपर्यंत काम करता रहता है। इसके वाल्व में नसों के जरिए ब्लड का संचार होता है। यदि इन नसों में ब्लाकेज आ जाए, तो हृदय की गतिविधि रुक जाती है, जिसे अटैक कहते हैं। वहीं, जिस तरह करंट रुकने से उपकरण बंद हो जाता है, वैसे ही एकाएक दिल का काम करना बंद करना कार्डिएक अरेस्ट हो सकता है।

दोनों ही स्थितियों में कार्डियो थोरेसिक सर्जरी, वाल्व रिप्लेसमेंट, एंजियोग्राम, पेसमेकर जैसे उपचार किए जाते हैं, जिनसे पूरी तरह राहत मिल सकती है।

बचाव के उपाय

  • नियमित व्यायाम करें।
  • समय-समय पर शुगर या बीपी की दवा नियमित लें।
  • इको और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाते रहें।

दिल आपका है, दिल से ख्याल रखिए!

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }