ISSN: 3139-9959 (Online)

बचेली में NMDC का गेट बना विवाद! पार्षद जमीन पर बैठे, विधायक और जनता ने किया विरोध

बचेली में NMDC का गेट बना विवाद! पार्षद जमीन पर बैठे, विधायक और जनता ने किया जमकर विरोध

बचेली, दंतेवाड़ा | 01 नवंबर 2026

🎥 वीडियो देखें: बचेली NMDC गेट विवाद
समग्रविश्व न्यूज़: बचेली में NMDC के गेट निर्माण का विरोध, विधायक और पार्षद एकजुट।

बचेली, दंतेवाड़ा: बचेली नगर में NMDC द्वारा विभिन्न स्थानों पर गेट निर्माण कराए जाने को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। डीएवी स्कूल के पास पहले बनाए गए गेट को नगर पालिका प्रशासन की टीम ने जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में हटवा दिया था।

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों गेट निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों और NMDC अधिकारियों के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई थी। चर्चा के बाद अगले दिन तक निर्माण कार्य टाल दिया गया था। लेकिन आरोप है कि इसके बाद NMDC ने रात के समय हॉकी ग्राउंड के पास गेट निर्माण का काम शुरू कर दिया। शनिवार को इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया।

विरोध प्रदर्शन में विधायक चैतराम अटामी, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल समेत सभी पार्षद और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान विरोध के चलते एक पार्षद जमीन पर बैठ गए।

विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि बिना नगर पालिका से एनओसी (NOC) और कानूनी प्रक्रिया पूरी किए कोई भी निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। सभी पार्षदों ने लिखित पत्र पर हस्ताक्षर कर NMDC के गेट निर्माण का विरोध दर्ज कराया है। पार्षदों का कहना है कि इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों की आवाजाही प्रभावित होगी।

फिलहाल विधायक, जनप्रतिनिधियों, सभी पार्षदों और स्थानीय नागरिकों के विरोध के बाद मामला और गंभीर हो गया है। अब देखना होगा कि NMDC प्रबंधन और नगर पालिका प्रशासन इस विवाद पर क्या निर्णय लेते हैं।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post