ISSN: 3139-9959 (Online)

AM/NS ने युवाओं को दी ईंट भट्टी मशीन, बढ़ेगा स्वरोजगार | Kirandul News

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! AM/NS ने दिया ईंट भट्टी मशीन का तोहफा

किरंदुल/बचेली | दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) - 01 नवंबर 2026

AM/NS प्रबंधन द्वारा मशीनों का पूजन करते हुए अधिकारी।

किरंदुल/बचेली: स्थानीय बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। युवा एकता मंच (दंतेवाड़ा) की ओर से स्थानीय आदिवासी युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी योजनाओं में सहयोग की मांग की गई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए AM/NS (आर्सेलरमित्तल निपॉन स्टील) प्रबंधन द्वारा आवश्यक मशीनें और उपकरण (ईंट भट्टी/ब्रिक्स मशीन) उपलब्ध कराए गए हैं।

गौरतलब है कि युवा एकता मंच ने पूर्व में AM/NS प्रबंधन को आवेदन सौंपकर क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। इसके तहत बेरोजगार युवाओं के लिए कॉम्प्रेस ऑटोमैटिक ब्रिक्स मशीन (ईंट भट्टी मशीन), मिक्सर मशीन, ट्रॉली और रॉ मैटेरियल की मांग की गई थी।

🎥 वीडियो देखें: मशीनों का पूजन और युवाओं को सौंपी गई सामग्री

मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सहयोग से स्थानीय ग्रामीण युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे पलायन रुकेगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे। युवाओं ने AM/NS प्रबंधन के इस सकारात्मक और सहयोगात्मक रवैए के प्रति आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत क्षेत्र के विकास में ऐसा सहयोग मिलता रहेगा।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post