ISSN: 3139-9959 (Online)

उड़ीसा से मथुरा जा रहा था 8.5 किलो गांजा! नगरनार पुलिस ने पति-पत्नी को दबोचा, ₹4.25 लाख का गांजा जब्त

उड़ीसा से मथुरा जा रहा था 8.5 किलो गांजा! नगरनार पुलिस ने पति-पत्नी को दबोचा, ₹4.25 लाख का गांजा जब्त

धनपुंजी RTO नाके के पास NH-63 पर पकड़े गए आरोपी, नीले बैग में 4 पैकेट में छिपाकर रखा था गांजा; आरोपियों के कब्जे से नगदी और मोबाइल भी बरामद

"थाना नगरनार पुलिस द्वारा धनपुंजी RTO नाके के पास NH-63 से 8.5 किलो गांजा जब्त कर गिरफ्तार किए गए आरोपी
जगदलपुर: थाना नगरनार पुलिस द्वारा धनपुंजी RTO नाके के पास NH-63 से 8.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी और जब्त गांजा। — फोटो: बस्तर पुलिस
जगदलपुर, बस्तर | 28 अक्टूबर 2026: बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना नगरनार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उड़ीसा से मथुरा (उत्तर प्रदेश) जा रहे 8.500 किलोग्राम गांजा के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब ₹4,25,000 बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर धनपुंजी RTO नाके पर कार्रवाई

मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का और एक लड़की अपने संयुक्त कब्जे के नीले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर वाहन की तलाश में धनपुंजी RTO नाका के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस स्टाफ और गवाहों के साथ ग्राम धनपुंजी की ओर रवाना होकर धनपुंजी RTO नाका के सामने NH-63 मेन रोड के पास पहुंचकर तस्दीक की गई, जहां मुखबिर के बताए हुलिए के एक लड़का और एक लड़की मिले।

आरोपियों की पहचान

नाम-पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम नरेन्द्र दास (21 वर्ष, निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश) और संचिता दास (उम्र 20 वर्ष, निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश) बताया।

बैग की तलाशी में मिला 8.5 किलो गांजा

आरोपियों के बैग की तलाशी लेने पर कुल 4 पैकेट में जुमला वजन 8.500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी कीमत ₹4,25,000 है, बरामद हुआ। साथ ही आरोपियों की तलाशी में नगदी रकम ₹120 और एक नग एंड्रॉयड मोबाइल (लावा कंपनी) बरामद कर जप्त किया गया।

NDPS Act के तहत मामला दर्ज

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 NDPS Act का पाया जाने से आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

किन अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई?

उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के दिशानिर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक अंशिका जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई है, जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम द्वारा गांजा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारी

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विकेश तिवारी, उप निरीक्षक सतीश यदुराज, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शंकुतला, आरक्षक दशरू नाग, यशवंत ध्रुव, विक्रम उरांव और सैनिक जगन्नाथ नाग का विशेष योगदान रहा।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post