विश्व अंडा दिवस 2025: वेटनरी पॉलिटेक्निक जगदलपुर में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, जानें अंडे के 10 बड़े फायदे

विश्व अंडा दिवस 2025: जगदलपुर वेटनरी पॉलिटेक्निक में 'शक्तिशाली अंडा' थीम पर आधारित हुआ विशेष कार्यक्रम

विश्व अंडा दिवस पर वेटनरी कॉलेज में विद्यार्थियों को अंडे के प्रति जागरूकता और अंडे के फायदे पावर  प्वाइंट के माध्यम से बताया गया
जगदलपुर। वेटनरी पॉलिटेक्निक, जगदलपुर में शुक्रवार को विश्व अंडा दिवस 2025 का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "शक्तिशाली अंडा: प्राकृतिक पोषण से भरपूर" के तहत आयोजित कार्यक्रम में संकाय सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंडे के पोषण तत्वों और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना था।

व्याख्यानमाला में विशेषज्ञों ने साझा किया ज्ञान

कार्यक्रम के दौरान एक विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को अंडे के महत्व से अवगत कराया।

  • डॉ. राजेश सुधाकर वाकचौरे, सहायक प्राध्यापक, ने अपनी पावरपॉइंट प्रस्तुति में अंडे के 10 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ बताए:

    1. आंखों की रोशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने में सहायक।

    2. वजन प्रबंधन में कारगर।

    3. त्वचा और बालों को मुलायम व चमकदार बनाना।

    4. शरीर की मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत के लिए आवश्यक प्रोटीन का स्रोत।

    5. दिल को स्वस्थ रखना और हृदय रोगों के जोखिम को कम करना।

    6. हड्डियों को मजबूत बनाना।

    7. स्मरणशक्ति बढ़ाने में मददगार।

    8. गर्भावस्था में महिलाओं के लिए फायदेमंद।

    9. गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए आवश्यक।

    10. संपूर्ण पोषण का एक प्राकृतिक स्रोत।

  • टीचिंग असिस्टेंट, डॉ. प्रतिभा ताटी ने अपनी प्रस्तुति में अंडे का पोषण मूल्य, इसकी संरचना, संरक्षण के तरीके, मूल्यवर्धित उत्पाद और भारत में अंडा उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी।

  • डॉ. नवीन कुमार साहू ने इस वर्ष की थीम "शक्तिशाली अंडा: प्राकृतिक पोषण से भरपूर" के महत्व पर प्रकाश डाला।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

इस दिन के उपलक्ष्य में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए एक बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सहभागी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इनकी रही उपस्थिति

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्रभारी प्राचार्य, डॉ. नितेश कुम्भकार का मार्गदर्शन तथा डॉ. राजेश सुधाकर वाकचौरे, डॉ. प्रतिभा ताटी, डॉ. नवीन कुमार साहू और अमन कश्यप सहित अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। इस आयोजन से छात्रों को अंडे के व्यापक पोषण महत्व की गहन जानकारी प्राप्त हुई।

👉 ठंड में गर्म पेय रखने के लिए यह थर्मल फ्लास्क Amazon पर किफायती दाम में उपलब्ध है।

basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post