ISSN: 3139-9959 (Online)

विश्व पर्यावरण दिवस पर समाज प्रमुखों ने रोपे 200 पौधे

साहू समाज ने कालीपुर में किया पौधारोपण | पर्यावरण दिवस विशेष

साहू समाज ने कालीपुर में किया पौधारोपण

🌿 विश्व पर्यावरण दिवस पर समाज प्रमुखों ने रोपे 200 पौधे

जगदलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साहू समाज तेतरकुटी के द्वारा कालीपुर में इंद्रावती नदी के किनारे 200 नग पौधे का रोपण किया गया।

"साहू समाज द्वारा पौधारोपण करते हुए लोग"

इस दौरान समाज के अध्यक्ष गणेश राम साहू ने कहा कि प्रकृति के पांच तत्वों का संतुलन और संरक्षण पृथ्वी पर जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें जनजातीय समाज से प्रेरणा लेकर वृक्षों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए।

समाज के संरक्षक पालन साहू ने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसरों पर एक वृक्ष लगाए और उसे संरक्षित करने का संकल्प ले तो धरती को हरियाली से भर सकते हैं। यह पर्यावरणीय असंतुलन को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

कालीपुर की सरपंच सरिता भोयर ने कहा कि वृक्षों की रक्षा से ही जीवन, समाज और संस्कृति की रक्षा होगी। उन्होंने लोगों से धरती और पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

👥 कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग

इस पौधारोपण कार्यक्रम में साहू समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:

  • देवनारायण साहू (सचिव)
  • लाल बहादुर साहू (उपाध्यक्ष)
  • मोहन साहू
  • बुधे लाल साहू (कोषाध्यक्ष)
  • दिलीप साहू, उत्तम साहू, नीलमणी साहू, प्रमिला साहू
  • ईश्वर साहू, लक्ष्मीनाथ साहू, उर्मिला साहू, दीक्षा साहू
  • मंजू साहू, पूर्णिमा साहू, हेमबती साहू, रत्ना साहू
  • खगेश्वर भोयर (पूर्व सरपंच), मनोज साहू, जोहन राम साहू
  • फूलसिंह, शंकर, लता साहू, सविता साहू, चंपा साहू, भूमि साहू, मंगलदई साहू

साथ ही, कालीपुर गांव के नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी का परिचय दिया।


🌱 आइए, हर विशेष अवसर पर एक पौधा लगाएं और उसे बड़ा करें। यही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे सुंदर तोहफा होगा।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post