रोटरी क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, समारोह में सदस्यों का किया गया सम्मान
जगदलपुर(lसमग्रविश्व)। रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर का 53 वॉ शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होटल अविनाश इंटरनेशनल में हुआ।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में के. प्रवीण कुमार ईडी एनएमडीसी स्टील लिमिटेड उपस्थित थे।सत्र 2024-25 के नव पदस्थ पदाधिकारियों में रोटरी अध्यक्ष पद के लिए रोटेरियन विवेक सोनी, सचिव साइन वर्गीस साजी, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष डॉ सरिता थॉमस, सचिव रेशमा चामड़िया, रोटरेक्ट कल्ब क्लब अध्यक्ष दिव्यांश सिंघल एवं सचिव के. वेंकटेश्वर राव को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में सत्र 2023- 2024 के अध्यक्ष दिनेश कागोत द्वारा वर्तमान अध्यक्ष विवेक सोनी को क्लब की पिन और चार्टर देकर पदभार सौंपा गया।रोटेरियन सचिव डॉ मनोज थॉमस ने अपना पद व पिन सचिव रोटेरियन साइन वर्गीस को दिया। इसके साथ ही सत्र 2023- 2024 इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा ममता सिंह राणा द्वारा वर्तमान अध्यक्ष डॉ सरिता थॉमस को पिन व चार्टर देकर पद सौंपा गया।सचिव पद की जिम्मेदारी रेशमा चामड़िया को मिली।रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कागोत व वर्तमान अध्यक्ष विवेक सोनी ने विगत एवं वर्तमान वर्षों में की गई सेवा की गतिविधियों की जानकारी दी। सचिव डॉक्टर मनोज थॉमस ने वर्ष भर किये गए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि के प्रवीण कुमार ने कहा कि मानवता की सेवा ही हमारा धर्म होना चाहिए। सामाजिक जागरूकता में रोटरी की अग्रणी भूमिका रहती है। स्वास्थ्य, शिक्षा, जागरूकता के साथ सेवा मे लगे रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन अमित जैन एवं आभार साइन वर्गीस ने किया।