नगर पालिका में अस्थाई दखल शुल्क वसूलने टेंडर की हुई नीलामी

नगर पालिका में अस्थाई दखल शुल्क वसूलने टेंडर की हुई नीलामी

बचेली(ब्रम्हा सोनानी)। बुधवार को लौह नगरी बचेली में नगर पालिका परिषद  के तहत बड़े बचेली में अस्थाई दखल शुल्क 2024-25 के लिए नीलामी की गई। नीलामी में बोली लगाने 21 ठेकेदार पहुंचे थे। ज्ञात हो कि विगत दिनों नगर पालिका  परिषद बचेली द्वारा कर एवं फीस वसूली ठेका को लेकर नीलामी सूचना जारी की गई थी। जिसमें अस्थाई दखल शुल्क के लिए बोली की रकम आठ लाख 89 हजार रखी गई थी। जिसमें से 89 हजार अमानत राशि रखी गई थी। बुधवार दोपहर तीन बजे नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में नीलामी की गई। अंतिम बोली 1695000 लगाकर पुराना मार्केट निवासी विश्वजीत सरकार ने ठेका हासिल किया। नीलामी के दौरान प्रमुख लोगों में से दीपक सरकार, मोहम्मद आफताल, अविनाश सरकार, ब्रम्हा सोनानी, अफरोज आलम, उत्तम कुमार साहा, विश्वजीत सरकार, मनोज सिंह, सलमान खान, हरिश शर्मा, जुगल, गुुणवित, हीरा निहलानी, विकास अग्रवाल, रंजीत भगत, अंकुर भदौरिया, गौरीशंकर जायसवाल, उमेश सिंह, देवेंद्र नायक, रविन्द्र जायसवाल सहित ठेकदार मौजूद थे। नीलामी के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव, नगर पालिका अधिकारी कृष्णा राव सहित अधिकारी-कर्मचारियों उपस्थित थे।




basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post